एक्सप्लोरर

Corona का असर, मध्य प्रदेश में ऑफलाइन के बाद अब ऑनलाइन क्लासेस भी 31 मई तक बंद

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण मध्य प्रदेश राज्य में अब 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस भी बंद कर दी गई हैं. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है. जिसके बाद राज्य में 1 से कक्षा 9 वीं और 11 वीं तक के छात्र 31 मई तक ऑनलाइन कक्षा में नहीं पढ़ पाएंगे.

देश के कई राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में ऑफलाइन कक्षाओं के बाद अब ऑनलाइन क्लासेस को भी बंद कर दिया गया है. बता दें कि  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सरकार ने 1 मई से 1 महीने के लिए कक्षा 10 वीं और 12 वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. यानी कक्षा 1 से 9 वीं और 11 वीं तक के छात्र 31 मई तक ऑनलाइन कक्षा में नहीं पढ़ पाएंगे. यह आदेश राज्य में चल रहे सरकारी और निजी स्कूलों के सभी बोर्डों पर लागू होगा.

स्टूडेंट्स में कोरोना के प्रसार के चलते भय और तनाव की स्थिति

आदेश में कहा गया है कि कोविद -19 संक्रमण के लगातार प्रसार के कारण स्टूडेंट्स में भय और तनाव की स्थिति पैदा हो रही है. ऐसे में उन्हें पढ़ाई का दबाव ज्यादा परेशान करेगा. इसके कारण 1 मई से 31 मई 2021 तक 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं रद्द की जा रही हैं. डीपीआई आयुक्त जयश्री कियावत के मुताबिक कोरोना संक्रमण के विस्तार के कारण बच्चों में डर की स्थिति है. गौरतलब है कि ये आदेश एमपी बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों के साथ ही सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के स्कूलों के लिए भी लागू होगा. 

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं की जा चुकी हैं स्थगित

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के चलते 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी. एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होनी थी जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 मई से शुरू होनी थी. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है. जल्द ही फैसले से अवगत कराया जाएगा.

कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र बिना परीक्षा होंगे प्रमोट

वहीं मध्यप्रदेश में कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के छात्रों को भी बिना परीक्षा अगली क्लास में प्रमोट करने का फैसला लिया गया है. 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं. गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण कहर ढा रहा है. अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. वहीं काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है.

ये भी पढ़ें

ICAI ने सीए की फाइनल व इंटरमीडिएट परीक्षा की स्थगित, कोरोना के चलते फैसला

Jamia Hamdard Distance Learning Admission: बीबीए, बीसीए और बीकॉम प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 30 अप्रैल तक करें एप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
कितना पढ़ा लिखा था रावण, किस चीज का सबसे ज्यादा था ज्ञान?
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

Embed widget