एक्सप्लोरर

DU Admission 2021: UG एडमिशन की सेकंड कट-ऑफ लिस्ट आज, कई कॉलेजों में पहले ही राउंड में सीटें हुईं फुल

DU 2nd Cut-off 2021: UG एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट आज जारी होगी.उम्मीदवारों को 11 से 13 अक्टूबर, 2021 के बीच दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करना होगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) 9 अक्टूबर  2021 यानी आज अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर रही है. सभी कॉलेज विभिन्न कोर्सेज के लिए अपनी इंडीविजुअल कट-ऑफ लिस्ट जारी करेंगे और विश्वविद्यालय द्वारा एक कंसोलिडेटेड लिस्ट जारी की जाएगी.
अगर स्टूडेंट पहली कट-ऑफ लिस्ट में किसी कॉलेज में एडमिशन ले लेते हैं और दूसरी लिस्ट में ज्यादा पसंदीदा कॉलेज के लिए क्वालीफाई होते हैं, तो उन्हें पहले कॉलेज से अपना एडमिशन वापस लेना होगा और दूसरे में आवेदन करना होगा. विश्वविद्यालय द्वारा अब तक लिस्टेड फाइनल पांचवी कट-ऑफ लिस्ट की तारीख 8 नवंबर हैं. ये लिस्ट तब जारी की जाएगी अगर सीटें उपलब्ध रहती हैं.

1 अक्टूबर को पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी की गई थी
विश्वविद्यालय द्वारा एक अक्टूबर को जारी पहली कट ऑफ लिस्ट में सात कॉलेजों ने 10 प्रोग्राम्स में छात्रों को एडमिशन देने के लिए 100 प्रतिशत मार्क्स मांगे थे. पिछले साल, केवल एक कॉलेज लेडी श्री राम (LSR) ने तीन कोर्सेज के लिए 100 प्रतिशत कटऑफ जारी किया था.

पहली लिस्ट के बाद ही कई टॉप प्रोग्राम में एडमिशन हो सकते हैं बंद
इस साल सभी कॉलेजों के 94 कार्यक्रमों की कट ऑफ 99 प्रतिशत या इससे अधिक है. बढ़े हुए बोर्ड परिणामों के कारण डीयू को इस साल विभिन्न स्कूल बोर्डों से 100 प्रतिशत वाले 9,200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसलिए, यह उम्मीद की जाती है कि पहली लिस्ट के बाद ही कई टॉप प्रोग्राम में एडमिशन बंद हो सकते हैं.

हिंदू कॉलेज में इन प्रोग्राम्स की सीटें हुई फुल
हिंदू कॉलेज दूसरी लिस्ट में शामिल ज्यादातर साइंस प्रोग्राम सहित पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, हिंदी और कुछ अन्य प्रोग्राम्स में एडमिशन नहीं देगा. प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरी कट ऑफ लिस्ट में अनरिजर्व्ड कैटेगिरी के लगभग सभी कोर्स बंद रहेंगे. प्रो श्रीवास्तव ने पीटीआई को बताया कि, "हम राजनीति विज्ञान (ऑनर्स), इतिहास (ऑनर्स), हिंदी (ऑनर्स), बीए प्रोग्राम, फिलासफी (ऑनर्स), आदि और लगभग सभी साइंस कोर्सेज में एडमिशन बंद कर देंगे. मुझे लगता है कि हमारे पास बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र और बीकॉम (ऑनर्स), में केवल सीटें बची होंगी. “

मिरांडा हाउस में पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री कोर्सेज की सभी सीटें भरी
शिक्षा मंत्रालय द्वारा मिरांडा हाउस को देश में बेस्ट कॉलेज का दर्जा दिया गया है.इस कॉलेज में भी  पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, फिजिक्स और जूलॉजी कोर्सेज के लिए दूसरी कट ऑफ नहीं होगी. हालांकि  सोशियोलॉजी, हिस्ट्री, अर्थशास्त्र और बीए प्रोग्राम के कुछ कॉम्बिनेशन जैसे कोर्सेज में सीटें बची रहेंगी.

ये भी पढ़ें

FSSAI Recruitment 2021: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई 

CG Police Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 28 जुलाई को होगा सभी विषयों का एग्जाम
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 28 जुलाई को होगा सभी विषयों का एग्जाम
NEET UG Result 2026: नीट में 96.72% से घटकर 87.7% हुई अटेंडेंस, केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
NEET UG Result 2026: नीट में 96.72% से घटकर 87.7% हुई अटेंडेंस, केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
NEET UG 2026 AIR 18 Kritik Jain: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पहले प्रयास में 701 अंक लाकर कृतिक बने देश के टॉप-20 रैंकर
सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पहले प्रयास में 701 अंक लाकर कृतिक बने देश के टॉप-20 रैंकर

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget