एक्सप्लोरर

भारतीय सेना में 10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए आई है नौकरी, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

सेना में 10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. उन्हें सेना में नौकरी के लिए कई पदों पर आवेदन का मौका मिलेगा. जानिए इन पदों पर आप कैसे आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (DGAFMS) में शानदार अवसर आया है. हाल ही में डीजीएएफएमएस ने अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, एलडीसी क्लर्क, स्टोर कीपर, फायरमैन, कुक, एमटीएस सहित कई अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है और उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट dgafms24.onlineapplicationform.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है.
  
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (DGAFMS) की यह भर्ती ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है. इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि प्रत्येक पद के लिए कितनी रिक्तियां हैं: अकाउंटेंट (01), स्टेनोग्राफर ग्रेड II (01), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) (11), स्टोर कीपर (24), फोटोग्राफ (01), फायरमैन (05), कुक (04), लैब अटेंडेंट (01), मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) (31), वॉशरमैन (धोबी) (02), कारपेंटर एंड ज्वाइनर (02), और टिनस्मिथ (01).

ये चाहिए योग्यता 

महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (DGAFMS) की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए. अकाउंटेंट पद के लिए बीकॉम डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, और 12वीं पास अभ्यर्थियों को अकाउंटेंट पद पर आवेदन करने के लिए कम से कम 2 साल का अनुभव होना आवश्यक है. इसके अलावा, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए डिक्टेशन, मैनुअल टाइपराइटर और कंप्यूटर स्पीड निर्धारित की गई है, जो उम्मीदवारों को इस पद पर आवेदन करने से पहले पूरी करनी होगी. एलडीसी के लिए अभ्यर्थियों को 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड इंग्लिश में और हिन्दी में 25 शब्द प्रति मिटन स्पीड हिन्दी में होनी चाहिए. योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं. 

इतनी मिलेगी सैलरी, ऐसे होगा पेपर 

आर्म्ड फोर्सेज की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जो पद के अनुसार भिन्न हो सकती है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार प्रति माह 18,000 रुपये से 92,300 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, शॉर्ट हैंड टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के जरिए किया जाएगा. आवेदन शुल्क की बात करें तो इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा और वे निशुल्क आवेदन कर सकते हैं. लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BRO में निकलीं 10वीं पास लोगों के लिए बंपर सरकारी नौकरी, यहां पढ़ें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget