एक्सप्लोरर

Delhi School Admission 2024: क्लास 6 से 9 में प्रवेश के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास 6 से लेकर 9 तक में प्रवेश पाने के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होंगे. आवेदन करने के लिए आपको डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

DoE To Begin Online Registration Today For Delhi School Admission 2024: डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन, आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास 6 से लेकर 9 तक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक खोलेगा. आज यानी 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार से इनके लिए अप्लाई किया जा सकता है. वे कैंडिडेट्स जो दिल्ली के गवर्नमेंट स्कूलों में क्लास 6 से लेकर 9 तक में से किसी भी कक्षा में प्रवेश चाहते हों, उनके पैरेंट्स लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. ये प्रवेश तीन चरणों में होंगे, आज से पहले चरण की शुरुआत हो रही है.

नोट कर लें जरूरी वेबसाइट

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन भरा जा सकता है. इसके लिए आपको डीओई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – edudel.nic.in. यहीं से एडमिशन संबंधित सारी जानकारियां भी पायी जा सकती हैं और फॉर्म भी भरा जा सकता है.

इन तारीखों पर पूरे होंगे तीन चरण

पहला चरण – एडमिशन की पहली साइकिल के तहत आवेदन 8 अप्रैल से शुरू होंगे और 17 अप्रैल 2024 तक चलेंगे. इसके बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को जो स्कूल एलॉट किए जाएंगे उनकी लिस्ट 29 अप्रैल को प्रकाशित होगी. आखिरी स्टेप में इन स्कूलों में कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन का काम यानी एडमिशन का प्रोसेस 30 अप्रैल से 10 मई 2024 के बीच पूरो हो जाएगा.

दूसरा चरण – दूसरे चरण के तहत आवेदन 15 मई से 15 जून 2024 के बीच होंगे. एलॉट किए गए स्कूलों की लिस्ट 27 जून को जारी होगी. एलॉट किए गए स्कूल में एडमिशन का प्रोसेस 28 जून से 6 जुलाई 2024 के बीच पूरा हो जाएगा.

तीसरा चरण – तीसरे और अंतिम चरण के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 07 जुलाई से 31 जुलाई के बीच होंगे. एलॉटेड स्कूल की लिस्ट 12 अगस्त के दिन जारी होगी. दिए गए स्कूलों में एडमिशन का प्रोसेस 13 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के बीच पूरा हो जाएगा.

नोटिस देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: रेलवे में नौ हजार पदों पर चल रही है भर्ती, केवल ये लोग कर सकते हैं अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'ये आपकी ही जवाबदेही...', ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक, फिर कसा 'डेड इकोनॉमी' वाला तंज
'ये आपकी ही जवाबदेही...', ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक
सनी देओल की Border 2 ने बदला खेल, ‘धुरंधर’ का ये रिकॉर्ड पहले दिन ही टूटा
जो 'धुरंधर' नहीं कर पाई वो 'बॉर्डर 2' ने कर दिखाया, सुबह में ही बदल गया बॉक्स ऑफिस का पूरा खेल

वीडियोज

Ujjain Violence:उज्जैन में भड़की हिंसा के पीछे किसकी साजिश ? । Namaz । Ujjain Riots । MP News
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Manikarnika Ghat | Modi | BMC New Mayor | Shankaracharya Controversy
Shankaracharya Controversy: 'संत समाज इनको बर्दाश्त नहीं करता,मैं निंदा करता हूं'-Ravindra Puri
Startup India का Superpower Moment: Under-40 Founders का $950B Valuation | Paisa Live
MP News: पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप | Chhindwara News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'ये आपकी ही जवाबदेही...', ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक, फिर कसा 'डेड इकोनॉमी' वाला तंज
'ये आपकी ही जवाबदेही...', ट्रंप के 50% टैरिफ पर राहुल गांधी का PM मोदी पर अटैक
सनी देओल की Border 2 ने बदला खेल, ‘धुरंधर’ का ये रिकॉर्ड पहले दिन ही टूटा
जो 'धुरंधर' नहीं कर पाई वो 'बॉर्डर 2' ने कर दिखाया, सुबह में ही बदल गया बॉक्स ऑफिस का पूरा खेल
3250000000 का नुकसान, ICC से पंगा लेने पर भिखारी बन जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?
3250000000 का नुकसान, ICC से पंगा लेने पर भिखारी बन जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खामेनेई सरकार ने नकारा; अमेरिका को चुभ जाएगी ये बात
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', ट्रंप के दावे का खामेनेई सरकार ने किया खंडन; US को चुभ जाएगी ये बात
यूपी के किन 28 जिलों को अलग करने की हो रही डिमांड, क्या होगा इस राज्य का नाम?
यूपी के किन 28 जिलों को अलग करने की हो रही डिमांड, क्या होगा इस राज्य का नाम?
Fainting And Heart Disease: बार-बार आती है बेहोशी तो सिर्फ लाइफस्टाइल नहीं, हो सकता है दिल की सेहत से जुड़ा खतरनाक संकेत
बार-बार आती है बेहोशी तो सिर्फ लाइफस्टाइल नहीं, हो सकता है दिल की सेहत से जुड़ा खतरनाक संकेत
Embed widget