एक्सप्लोरर

CSIR UGC NET 2024: क्यों स्थगित हुई सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा, क्या फिर से लीक हुआ पेपर?

CSIR UGC NET 2024 Postponed: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा क्यों स्थगित की गई, क्या फिर से पेपर लीक का मामला है? जानिए इसकी ऑफिशियल वजह क्या है और अब परीक्षा कब आयोजित हो सकती है.

Why CSIR UGC NET 2024 Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं. एक के बाद कई नेशनल लेवल की परीक्षाओं के साथ कुछ न कुछ समस्या आ रही है. नीट यूजी का विवाद अभी भी चरम पर है, इसी बीच एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी. तभी लाइन से दूसरी बड़ी परीक्षा, नीट पीजी जो आज आयोजित होनी थी उसे भी पोस्टपोन कर दिया गया. एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं और एजुकेशन मिनिस्ट्री से लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री तक सिचुएशन को संभालने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं.

क्या लीक हुआ पेपर

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के स्थगन की खबर आने के बाद से कैंडिडेट्स के मन में लगातार यह सवाल आ रहा था कि परीक्षा क्यों कैंसिल की गई. वर्तमान माहौल को देखते हुए ये सवाल भी उठा कि क्या सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है. आखिर एनटीए ने क्यों परीक्षा की तारीख आगे बढ़ायी है.

ये कहा एजुकेशन मिनिस्टर ने

इस बारे में एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि पेपर लीक नहीं हुआ है और सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा को लॉजिस्टिक इश्यूज आने की वजह से पोस्टपोन किया गया है. जल्दी ही परीक्षा फिर से आयोजित होगी और इसकी तारीखों का ऐलान एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर किया जाएगा.

एनटीए ने पेपर पोस्टपोन होने के नोटिस में कहा था कि उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून-2024 जो 25.06.2024 से 27.06.2024 के बीच आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य परिस्थितियों के साथ-साथ लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण स्थगित की जा रही है.

आज नीट का री-एग्जाम भी है

एजुकेशन मिनिस्टर ने ये भी कहा कि सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा दूसके कारणों से आगे बढ़ाई गई है. कल (यानी आज 23 जून को) नीट यूजी का री-टेस्ट भी है. सभी परीक्षाओं का आयोजन आसानी से और सफलतापूर्वक हो जाए इसलिए ये फैसला लिया गया है.

गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा

इस बारे में उन्होंने ये भी कहा कि नीट यूजी परीक्षा में जो कुछ भी हुआ ये एक इंस्टीट्यूशनल फेलियर है जिसके पूरी जिम्मेदारी वे लेते हैं. एनटीए की टॉर लीडरशिप पर सवाल उठ रहे हैं और इसके जवाब भी दिए जाएंगे पर फिलहाल स्टूडेंट्स का हित सबसे ऊपर है. कोई भी ऐसा फैसला जो स्टूडेंट्स के हित में न हो, नहीं लिया जाएगा. इसके साथ ही जो लोग भी इसमें शामिल हैं, उन्हें किसी भी हाल छोड़ा नहीं जाएगा. इस बाबत बिहार पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस यूनिट से रिपोर्ट भी मांगी गई है.

नीट पीजी भी हुई स्थगित

इस समय परीक्षाओं को लेकर जो माहौल चल रहा है वो स्टूडेंट्स को डिस्टर्ब करने वाला है. 25 से 27 जून के बीच होने वाली सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के पोस्टपोन होने की खबर आते ही कुछ घंटों बाद नीट पीजी परीक्षा के पोस्टपोन होने की खबर आ गई. जाहिर है ऐसे में व्यवस्था पर सवाल उठेंगे और कैंडिडेट्स भी परेशान होंगे. मामला असल में क्या है ये कुछ समय में सामने आ जाएगा पर वर्तमान माहौल में ये एनटीए के लिए एक और किरकिरी ना बन जाए, ये देखने वाला होगा.

यह भी पढ़ें: NBE ने किसके खिलाफ की पुलिस कंप्लेन, ऐसे मामलों में क्या है सजा का प्रवाधान? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026: रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
UGC NET June 2026 Answer Key: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget