एक्सप्लोरर

CBSE कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित, जानें इस रिजल्ट की बड़ी बातें

इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है और लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने 3.17 प्रतिशत बेहतर रिजल्ट दिया है.

CBSE 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा कर दी है. इसका एलान शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके किया. इस बार का पासिंग प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले बेहतर रहा है और इस बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है.

इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 91.46 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट में 0.36 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले साल रिजल्ट में 91.10 फीसदी छात्र सफल रहे थे.

इस साल के नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा है. केंद्रीय विद्यालयों में 99.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है और यहां 99.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसके बाद चेन्नई रीजन का रिजल्ट रहा है और यहां 98.85 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

इस साल भी लड़कियों के नतीजे लड़कों के मुकाबले बेहतर रहे हैं. कुल 93.31 फीसदी लड़कियों ने एग्जाम पास किया है जबकि कुल 90.14 फीसदी लड़के पास हुए हैं. लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने 3.17 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है.

हालांकि ट्रांसजेंडर्स का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले इस साल कम अच्छा रहा है और ये 78.95 फीसदी रहा है. साल 2019 में 94.74 फीसदी ट्रांसजेंडर्स पास हुए थे.

CBSE 10वीं की परीक्षा के लिए इस साल 1885885 छात्रों ने आवेदन किया था. जिनमें से 1873015 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 1713121 छात्र पास हुए हैं.

सीबीएसई 10वीं के स्टूडेंट्स डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से इसको लेकर स्कूलों और स्टूडेंट्स को नोटिफिकेशन जारी किया है. डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए बोर्ड ने स्टूडेंट्स को मैसेज भेजा है.

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर CBSE बोर्ड रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें. अब 10वीं के रिजल्ट को चुनें. इतना करने के बाद जो डिटेल्स मांगी गई हैं उन्हें भरे. डिटेल्स भरते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा. चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें

cbseresults.nic.in 2020 10th Result Live Updates: CBSE बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परिणाम, यहाँ करें चेक

CBSE 10th Result: नतीजे हुए घोषित, डिजीलॉकर और उमंग एप से ऐसे हासिल करें मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पर दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर
राजस्थान के 15 RAS बनेंगे IAS अफसर, UPSC ने लगाई प्रमोशन पर मुहर

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget