एक्सप्लोरर

CBSE 10th Result 2020 Live Updates: CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस Direct लिंक से करें चेक

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

CBSE 10th Result 2020 Live Updates: Check cbseresults.nic.in 2020 Class 10 Result Today On cbse.nic.in CBSE 10th Result 2020 Live Updates: CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इस Direct लिंक से करें चेक

Background

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बोर्ड आज दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि दसवीं के छात्रों का नतीजे बुधवार को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि 15 जुलाई तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर चुका है. 12वीं के नतीजों के बाद से ही 10वीं के परिणाम का इंतजार और भी ज्यादा होने लगा. इसी बीच कई बार रिजल्ट जारी होने की खबरें भी आईं, लेकिन एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट कर दी.

 

बता दें कि सीबीएसई की इस साल की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ 15 फरवरी 2020 से शुरू हुईं थी. इस साल सीबीएसई की 10वीं क्लास में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे. वहीं कोरोना वायरस महामारी के चलते 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गईं थी. उस समय 10वीं की चार विषयों की परीक्षाएं होना बाकी थी. उधर उत्तर पूर्वी दिल्ली के करीब 86 स्कूलों में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी 2020 से ही स्थगित कर दी गई थी. वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने शेष बची परीक्षाओं को रद्द करते हुए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

ऐसा रहा CBSE 12th का रिजल्ट

इस साल सीबीएसई की 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 88.78% छात्र पास हुए हैं, इनमें 92.15% लड़कियां, 86.19% लड़के और 66.66% ट्रांसजेंडर छात्र सफल घोषित हुए हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार 12वीं कक्षा के रिजल्ट में करीब 5 प्रतिशत का सुधार हुआ है.

पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल की बात करें तो 10वीं में करीब 91.1 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, इनमें 92.45 फीसदी लड़कियां, 90.14 फीसदी लड़के और 94.74 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्रों के हाथ सफलता लगी थी. वहीं साल 2019 में 13 ऐसे छात्र थे जिन्होनें 500 में से 499 अंक हासिल किए थे.

यहां चेक करें सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट एक बार घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सभी स्टूडेंट्स अब अपने रोल नंबर अपने पास रख लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही रिजल्ट चेक किया जा सके.

क्या इस बार जारी होगी मेरिट लिस्ट?

CISCE बोर्ड की तरह सीबीएसई भी इस बार स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड ने 12वीं की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की और अब 10वीं की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. दरअसल, इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी परीक्षा नहीं हो पाईं जिसके कारण स्टूडेंट्स का रिजल्ट इवैल्युवेशन विधि से तैयार किया गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी करने का कोई सेंस नहीं बनता.

डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद अपने स्टूडेंट्स को एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी के साथ ही डिजिटल भी देता है. डिजिटल एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स digilocker.gov.in से जाकर स्टूडेंट्स ले सकते हैं. डिजिलॉकर के अकाउंट क्रेडेंशियल बोर्ड स्टूडेंट्स को एसएमएस के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर भेजेगा.

14:41 PM (IST)  •  15 Jul 2020

CBSE Board 10th Result 2020, cbse.nic.in Result Live Updates, cbseresults.nic.in 2020: CBSE 10वीं में इतने छात्र हुए पास
इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 18,73,015 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 17,13,121 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पास हुए छात्रों का प्रतिशत 91.46 रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस साल के रिजल्ट में 0.36 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
14:32 PM (IST)  •  15 Jul 2020

CBSE Board 10th Result 2020, cbse.nic.in Result Live Updates, cbseresults.nic.in 2020: ऐसा रहा दिल्ली रीजन का रिजल्ट
इस साल सीबीएसई 10वीं के एग्जाम में पूर्वी दिल्ली रीजन के 186889 छात्र बैठे थे, जिनमें से 160324 छात्र पास हुए हैं, जिनका प्रतिशत 85.79 फीसदी रहा है. वहीं पश्चिमी दिल्ली के 122648 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से 105432 छात्रों को सफलता मिली है. इन छात्रों को प्रतिशत 85.96 रहा है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget