एक्सप्लोरर

Career Switch: करियर बदलने की सोच रहे हैं तो पहले इन पहलुओं पर कर लें विचार, कहीं महंगा न पड़ जाए फैसला

When To Switch Career: करियर बदलने की सोच रहे हैं तो पहले इसके फायदे और नुकसान ठीक से जान लें. कई बार बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला बाद में भारी पड़ जाता है.

Points To Consider Before Switching Career: करियर के किसी खास मोड़ पर पहुंचने के बाद बहुत से लोगों को लगता है कि गलत चुनाव हो गया और यहां अब दिल नहीं लग रहा. कई बार उन्हें दूसरी फील्ड आकर्षित करती हैं और वे करियर बदलने की सोचते हैं. अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं तो करियर स्विच करने से पहले कुछ बातों पर विचार कर लें. कई बार ये फैसला सही साबित होता है तो कई बार लेने के देने पड़ जाते हैं. करियर बदलने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानते हैं.

असली जरूरत जान लें

सबसे पहले खुद से सवाल करें कि आप करियर बदलना क्यों चाहते हैं. आंसर देते वक्त पूरी ईमानदारी बरतें और थोड़ा समझदारी से व्यवहार करें. कहीं ये बदलाव की चाहत कामचोरी की वजह से तो नहीं, कहीं इस फील्ड में आने वाली चुनौतियों से तो नहीं डर रहे? अगर जवाब हां है तो खुद को खंगाल लें.

नौकरी कोई भी हो, सभी के अपने चैलेंज होते हैं और किसी भी फील्ड के बारे में ठीक से तभी पता चलता है जब आप उसमें प्रवेश कर जाते हैं. इसलिए खुद से बात करें और कोई संतुष्ट करने वाला उत्तर मिले तो ही करियर स्विच का विचार आगे बढ़ाएं. हो सकता है आज जो करियर आपको ललचा रहा है, वही कल को ज्यादा तकलीफदेह निकले.

जरूरतों पर करना पड़ता है फोकस

कई बार मन कुछ और कहता है और जरूरतें कुछ और कहती हैं. नौकरी या करियर स्विच का डिसीजन कभी भी भावनाओं में बहकर नहीं करें. अगर आपको पैसे की जरूरत है और वो नौकरी से ठीक से मिल रहा है तो फिलहाल इसे ही प्राथमिकता दें. कई बार फैमिली-वर्क बैलेंस बनाने के लिए भी कुछ खास तरह की जॉब करनी पड़ती है तो पहले देख लें कि आपकी वर्तमान स्थिति के हिसाब से क्या बढ़िया रहेगा और उसके बाद ही किसी फैसले पर पहुंचें.

कर लें रिसर्च

जिस फील्ड में आप हैं और जिसमें जाना चाहते हैं, दोनों की तुलना कर लें और मार्केट ट्रेंड देखने के साथ ही ये भी रिसर्च कर लें कि आगे आने वाले समय में इस फील्ड में कैसी संभावनाएं हैं. प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स में आपको कंपनियों से लेकर फील्ड तक की वर्तमान और आगे की स्थिति पता चल जाएगी.

अपना सही आंकलन करें

करियर स्विच करने से पहले ये भी देख लें कि आप जिस फील्ड में हैं उसमें आपकी खूबियों का, एजुकेशन का बखूबी इस्तेमाल हो रहा है या जिसमें जाना चाहते हैं, उसमें होगा. अगर नये जॉब की रिक्वायरमेंट नहीं पूरी करते और जॉब स्विच का इरादा पक्का है तो पहले खुद को पॉलिश करें और फिर आगे बढ़ें ताकि आगे दिक्कत न हो.

लॉन्ग टर्म गोल्स के बारे में भी सोचें

कई बार कोई करियर या नौकरी वर्तमान में तो ठीक रहती है पर आगे जाकर उसके साथ मैनेज करना या ग्रो करना पॉसिबल नहीं होता. इसलिए सोच-समझकर और आगे तक का प्लान करके ही फैसला लें.

ये भी देख लें कि आपका करियर स्विच लालच की वजह से तो नहीं. ये लालच पैसे से लेकर फेम और कंफर्टेबल रूटीन तक कुछ भी हो सकता है. कई बार हम लालच में आकर फील्ड बदल तो लेते हैं पर बाद में वहां मन नहीं लगता और यूं लगता है कि फैसला गलत हो गया. 

यह भी पढ़ें: NTA की मुश्किलें नहीं हो रही कम, नीट के बाद अब सीयूईटी यूजी आंसर-की पर उठे सवाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget