एक्सप्लोरर

ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म

OPSC ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 758 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें इंजीनियरिंग के 750 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 8 पद शामिल है.

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 758 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती ओडिशा इंजीनियरिंग सर्विस कैडर ग्रुप-ए पदों के लिए की जाएगी. इसमें इंजीनियरिंग के 750 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 8 पद शामिल है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. वहीं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 नवंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 13/2026-27 के तहत कुल 758 पदों पर भर्ती की जानी है. यह पद ओडिशा इंजीनियरिंग सर्विस के ग्रुप-ए कैडर में शामिल है. इसमें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के 750 पद और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) के 8 पर शामिल है.

महिलाओं के लिए भी आरक्षित पद 

OPSC की इस भर्ती में महिलाओं के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं. सिविल इंजीनियर के 750 पदों में 247 पद महिलाओं के लिए निर्धारित है. वहीं मैकेनिकल इंजीनियर के आठ पदों में 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा जनरल कैटेगरी के 374 पद इनमें महिलाओं के 122 पद, एसईबीसी के 61 पद में महिलाओं के लिए 21 पद, एससी के 83 पद में महिलाओं के लिए 28 पद, एसटी के 232 पद में महिलाओं के लिए 76 पद आरक्षित है.  

भर्ती के लिए आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 42 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. इसके अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1984 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्गों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और दिव्यांगों उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच

गेट स्कोर और इंटरव्यू से होगा चयन 

OPSC भर्ती की चयन प्रक्रिया में अलग से लिखित परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान नहीं है. उम्मीदवारों का चयन संबंधित ब्रांच के वैध गेट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयन में गेट स्कोर को 90% और इंटरव्यू को 10% वेटेज दिया जाएगा. आयोग श्रेणीवार रिक्तियों के मुकाबले लगभग 2 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शार्ट लिस्ट कर सकता है. इसलिए उम्मीदवारों के लिए संबंधित वर्ष और इंजीनियरिंग ब्रांच का वैध गेट स्कोर होना जरूरी है. 

ऐसे करें आवेदन 

  • इस भर्ती के लिए सबसे पहले OPSC की ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाए. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. 
  • अब संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच के पद का चयन करें और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें. 
  • इसके बाद फॉर्म में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट और प्रमाण पत्र निर्धारित निर्देशों के अनुसार जमा करें.
  • लास्ट में सारी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें. 

ये भी पढ़ें-UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget