एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: नहीं कम हो रही NTA की मुश्किलें, नीट के बाद अब CUET UG आंसर-की पर उठे सवाल

CUET UG Answer Key Errors: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 की आंसर-की को लेकर कई कैंडिडेट्स ने शिकायत की है कि एनटीए ने बहुत से सवालों के जवाब गलत दिए हैं. क्या है मामला जानें.

CUET UG Answer Key Many Answers Are Wrong: यूं लग रहा है एनटीए की मुसीबतें कम ही नहीं हो रही हैं. नीट यूजी परीक्षा पर छिड़ा विवाद अभी सुलझा नहीं था की सीयूईटी यूजी की आंसर-की पर कई कैंडिडेट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सवाल उठा दिया है. इनका कहना है कि सीयूईटी यूजी की जो आंसर-की जारी हुई है उसमें बहुत सारे सवालों के जवाब गलत हैं. एक उम्मीदवार का तो यहां तक कहना है कि उसके विषय के 80 प्रतिशत सवालों के जवाब गलत हैं.

क्या है माजरा

एनटीए ने 7 जून के दिन सीयूईटी यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की और इस पर कैंडिडेट्स से आपत्ति मांगी. कई उम्मीदवारों का कहना है कि आपत्ति कुछ सवालों पर तो की जा सकती है लेकिन इस बार की प्रोविजनल आंसर-की में बहुत सारे सवालों के उत्तर गलत हैं. इतने सारे सवालों को चैलेंज करने का मतलब मोटी रकम खर्च करना है.

लगता है इतना शुल्क

बता दें कि सीयूईटी यूजी के एक आंसर को चैलेंज करने के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपये शुल्क देना होता है. जैसा कि कुछ कैंडिडेट दावा कर रहे हैं, उसके हिसाब से अगर वे 60 से 80 परसेंट सवालों पर आपत्ति करते हैं तो ये रकम काफी हो जाएगी. ये शुल्क नॉन-रिफंडेबल होता है यानी आपकी आपत्ति चाहे सही निकले या गलत पर पैसे वापस नहीं मिलते.

क्या है एनटीए का पक्ष

इस बारे में एनटीए ने अपनी सफाई में कहा है कि प्रोविजनल आंसर-की है जिस पर आपत्ति की जा सकती है. अगर कैंडिडेट्स को कोई जवाब गलत लग रहा है तो उस पर ऑब्जेक्शन करें. इन ऑब्जेक्शंस पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज होगी.

सोशल मीडिया पर आईं शिकायतें

इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहुत से कैंडिडेट्स ने शिकायत की है. एक कैंडिडेट रिषभ ने लिखा है, ‘सर मुझे आंसर-की में बहुत सारी गलतियां मिली हैं. अगर मैं इन सभी को चैलेंज करूंगा तो इसकी कीमत मेरे सीयूईटी एप्लीकेशन से भी ज्यादा हो जाएगी.’

When I checked my GEOGRAPHY OMR sheet with the CUET(UG) answer key. I am shocked Because 80% of the answer key was wrong. When I calculated the number with the wrong answer key that NTA provides,I only got 26 but in reality I will get 122 . Where my 17 questions are correct. pic.twitter.com/nVyXZGv8ZU

— Bishal Bhowmik (@BishalB73540991) July 7, 2024

">

वहीं एक कैंडिडेट विशाल भौमिक का कहना है कि जब उन्होंने अपनी ज्योग्राफी की ओएमआर शीट चेक की तो सामने आया कि 80 परसेंट सवालों के जवाब गलत हैं. इस हिसाब से मार्किंग हुई तो उन्हें केवल 26 अंक मिलेंगे जबकि उनके मुताबिक उन्हें कम से कम 122 अंक मिलने चाहिए.

इसी तरह एक यूजर ने लिखा कि एनटीए ने बहुत सारी गलतियां की हैं और हम इन सभी पर चैलेंज करने के लिए हजारों रुपये नहीं खर्च करेंगे. हम इस आंसर-की पर आधारित रिजल्ट को स्वीकार ही नहीं करेंगे.

आज तक का समय है

सीयूईटी यूजी आंसर-की पर चैलेंज करने के लिए केवल आज शाम तक का समय है. ऐसे में ये सवाल बड़ी समस्या की ओर इशारा करते हैं. हो सकता है कि एनटीए ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ाए.

यह भी पढ़ें: सीयूईटी यूजी आंसर-की पर आपत्ति करने का आखिरी मौका, यहां पढ़ें रिजल्ट अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP Social Media Convener: कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
कितने पढ़े-लिखे हैं दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की जगह संभालेंगे BJP का IT Cell
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget