एक्सप्लोरर

Border Security Force: कब हुई थी BSF की स्थापना? शौर्य से भरा हुआ है इतिहास, जानें टॉप अफसर समेत कई बड़ी बातें

Interesting Facts About BSF: बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स भारत की पाकिस्तान और बंगलदेश से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करता है. इनका काम घुसपैठ, तस्करी और आतंकवाद को रोकना है.

Border Security Force: पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगने वाले भारत के बॉर्डर की रक्षा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानि बीएसएफ के कंधों पर होती है. लेकिन क्या आपको पता है बीएसएफ की स्थापना कब हुई थी. इसका टॉप अफसर कौन होता है. आज हम आपको सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों की रैंक के साथ-साथ तमाम जानकारी देंगे.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला एक प्रमुख सशस्त्र बल है. यह भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है. 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद देश की सीमाओं को मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1 दिसंबर, 1965 को बीएसएफ की स्थापना की गई थी. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को उनके साहस और बलिदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.  बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.

क्या होता है काम?

बीएसएफ का मुख्य कार्य भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करना है. बीएसएफ घुसपैठ, तस्करी और अन्य अपराधों को रोकता है. यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाता है. बीएसएफ दुनिया के सबसे बड़े सीमा रक्षक बलों में से एक है. इसके जवान कठिन मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों में भी काम करने में सक्षम होते हैं.

कौन होता है सबसे बड़ा अफसर

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में टॉप अफसर महानिदेशक (DG) होते हैं. फिलहाल बीएसएफ के डीजी पद पर दलजीत सिंह चौधरी कार्यरत हैं. वह उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. जबकि सीमा सुरक्षा बल के पहले सबसे पहले महानिदेशक के एफ रुस्तमजी थे.

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के अधिकारियों की रैंक

  • 1- महानिदेशक (DG)
  • 2- विशेष महानिदेशक (SDG)
  • 3- अतिरिक्त महानिदेशक (ADG)
  • 3- महानिरीक्षक या इंस्पेक्टर जेनरल (IG)
  • 5- उप महानिरीक्षक (DIG)
  • 6- कमांडेंट/सेनानायक (CO)
  • 7- सेकेण्ड कमांडेंट (2 IC)
  • 8- डिप्टी कमांडेंट (DC)
  • 9- असिस्टेंट कमांडेंट या सहायक कमांडेंट (AC)
  • 10- इंस्पेक्टर या निरीक्षक
  • 11- सब इंस्पेक्टर या उप निरीक्षक (SI)
  • 12- सहायक उप निरीक्षक या असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI)
  • 13- हेड कांस्टेबल
  • 14- वरिष्ठ कांस्टेबल
  • 15- कांस्टेबल

CAPF के अंडर में आते हैं ये फोर्सेज?

  • बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF)
  • इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP)
  • सशस्त्र सेना बल (SSB)
  • असम राइफल्स (Assam Rifles)
  • नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG)
  • सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF)
  • सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF)

यह भी पढ़ें- चीन-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बॉर्डर की रक्षा नहीं करती आर्मी, फिर इसका क्या है काम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

पत्रकारिता की दुनिया में जब बात पढ़ाई-लिखाई, लाइफस्टाइल, फीचर या न्यूज की आती है, तो चन्द्रिल कुलश्रेष्ठ का नाम सहज ही सामने आता है. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त कर चुके चन्द्रिल बीते पांच वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं और इस दौरान इन्होंने पत्रकारिता के कई रंग देखे हैं - खबरों की तह तक जाना, आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी बातें सामने लाना और क्राइम से जुड़ी कहानियों को तथ्यात्मक ढंग से पेश करना उनकी खासियत बन चुकी है.

चन्द्रिल न सिर्फ रिपोर्टिंग में निपुण हैं, बल्कि कंटेंट राइटिंग, स्टोरी कंसेप्टिंग और फीचर प्रजेंटेशन में भी उनका अंदाज बेहद खास है. खबरों की दुनिया में जहां अक्सर रफ्तार और सनसनी का बोलबाला होता है, वहीं चन्द्रिल की कलम तथ्यों के साथ संतुलन और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए काम करती है. वह मानते हैं कि पत्रकारिता का असली उद्देश्य जनता को सही और सटीक जानकारी देना है, न कि महज ध्यान खींचना. यही वजह है कि उनके द्वारा लिखी गई स्टोरीज ना सिर्फ पढ़ने में रोचक होती हैं, बल्कि विश्वसनीयता के मानक पर भी खरी उतरती हैं.

इन दिनों चन्द्रिल ABP Live से जुड़कर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं. चाहे बात सरकारी नौकरियों की अपडेट्स की हो, स्कूली शिक्षा में हो रहे बदलावों की या फिर खेती-किसानी से जुड़े जमीनी मुद्दों की हर विषय पर उनकी पकड़ गहरी और प्रस्तुतिकरण सहज होता है. वह खबर को महज सूचना नहीं, बल्कि एक अनुभव की तरह पेश करने में यकीन रखते हैं, ताकि पाठक उससे खुद को जोड़ सके.

क्राइम रिपोर्टिंग में भी चन्द्रिल की शैली अलग है. वह किसी भी केस को सिर्फ घटनाओं के सिलसिले के रूप में नहीं दिखाते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी पहलुओं को भी उजागर करने की कोशिश करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Data Centre Boom Jobs in India : इंजीनियरों की होगी बल्ले-बल्ले! भारत का डेटा सेंटर बूम देगा 2030 तक 1 लाख नौकरियां
इंजीनियरों की होगी बल्ले-बल्ले! भारत का डेटा सेंटर बूम देगा 2030 तक 1 लाख नौकरियां
यूपी पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
यूपी पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
Open AI Career Tips : ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल
ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल
बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब
बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget