एक्सप्लोरर

Bihar Board Exams 2023: BSEB ने जारी किया 12वीं परीक्षा का टाइम-टेबल, 1 फरवरी से होंगे एग्जाम

Bihar Board Inter Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड बारहवीं परीक्षा का टाइम-टेबल रिलीज कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं कि किस विषय का पेपर किस दिन है.

Bihar Board Inter Exam 2023 Time Table Released: बिहार बोर्ड (Bihar Board) बारहवीं की परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. वे छात्र जो इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा दे रहे हों, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डिटेल्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है - biharboardonline.bihar.gov.in. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू होगी.

अन्य जरूरी तारीखें  

बिहार बोर्ड थ्योरी एग्जाम की शुरुआत एक फरवरी से होगी वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे 10 जनवरी 2023 से. 10 जनवरी से शुरू होकर प्रैक्टिकल एग्जाम 20 जनवरी 2023 तक चलेंगे. इसके पहले बिहार बोर्ड 19 दिसंबर 2022 के दिन इंटर प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड रिलीज करेगा. वहीं थ्योरी एग्जाम के एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2023 के दिन जारी होंगे.

ये हैं मुख्य परीक्षा तारीखें

बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत 01 फरवरी से होगी और एग्जाम 11 फरवरी 2023 के दिन खत्म हो जाएंगे. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक की. अगर मुख्य परीक्ष तारीखों की बात करें तो वे इस प्रकार हैं.

किस दिन कौन सा एग्जाम

1 फरवरी 2023 – मैथ्स, हिंदी

2 फरवरी 2023 – फिजिक्स, इंग्लिश

3 फरवरी 2023 – केमिस्ट्री, ज्योग्राफी

4 फरवरी 2023 – इंग्लिश, हिस्ट्री

6 फरवरी 2023 – बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस

7 फरवरी 2023 – हिंदी, इकोनॉमिक्स

इसी प्रकार बाकी विषयों की परीक्षा तारीख भी आधिकारिक वेबसाइट से चेक की जा सकती है.

इस समय तक जारी हो सकते हैं परिणाम

बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम के नतीजों के विषय में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है पर ऐसा अनुमान है कि बीएसईबी 12वीं के नतीजे मार्च या अप्रैल 2023 के महीने में जारी कर दिए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो एग्जाम पास नहीं कर पाएंगे उन्हें बाद में कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा. ये परीक्षा अप्रैल या मई के महीने में आयोजित होगी.

यह भी पढ़ें: JNU में बनेगा स्कूल ऑफ इंडियन लैंग्वेज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget