एक्सप्लोरर

एडमिशन सीजन में नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दलालों का बोलबाला, सही कॉलेज चुनते वक्त बरतें सतर्कता

ग्रामीण और कम जानकारी रखने वाले छात्रों और उनके माता-पिता को ये दलाल निशाना बना रहे हैं. फर्जी वादों और गलत तरीकों से छात्रों को गुमराह किया जा रहा है. इससे उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है.

सीबीएसई, आईसीएसई और अलग-अलग राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं में 12वीं के नतीजों का ऐलान होते ही गौतम बुद्ध नगर जिले के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जोरों पर है. इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी और जर्नलिज्म जैसे कोर्सेज में एडमिशन के लिए लाखों स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं. हालांकि, इस प्रक्रिया में एक गंभीर समस्या सामने आ रही है. दरअसल, एडमिशन दलालों की बढ़ती एक्टिविटीज के चलते स्टूडेंट्स और अभिभावक गुमराह हो रहे हैं.

किन लोगों को बनाया जा रहा निशाना?

ग्रामीण और कम जानकारी रखने वाले छात्रों और उनके माता-पिता को ये दलाल खास तौर पर निशाना बना रहे हैं. फर्जी वादों और गलत तरीकों से छात्रों को गुमराह किया जा रहा है. इससे न सिर्फ उनका पैसा, बल्कि भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है. कुछ कॉलेजों में प्लेसमेंट नाम पर गुमराह किया जा रहा है. वहीं, कई जगह बेहतरीन सुविधाओं का झांसा दिया जा रहा है. ऐसे में स्टूडेंट्स को कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.

जाल में ऐसे फंसा रहे दलाल

सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी कॉलेज प्रमोशन करके दलाल छात्रों को लुभाते हैं और फिर निजी तौर पर संपर्क करते हैं. एडमिशन के नाम पर छात्रों को फंसाया जाता है, जिसमें कॉलेजों से उन्हें कमीशन नाम पर मोटा मुनाफा मिलता है. बोर्ड परीक्षाओं के बाद छात्रों का डेटा जुटाकर सीधे कॉल या मैसेज के जरिए संपर्क किया जाता है. डोनेशन के नाम पर भारी वसूली की जाती है. वहीं, प्रतिष्ठित कॉलेजों में सीट दिलाने का दावा करके 50,000 से 5 लाख रुपये तक की डोनेशन मांगी जाती है.

इस तरह हो रहा गड़बड़झाला

कॉलेज और दालों की मिलीभगत से डोनेशन के नाम छात्रों से पैसे लिया  जाता है. सूत्रों के हवाले से फर्जी मार्कशीट और डिग्री का धंधा भी हो रहा है. कुछ दलाल नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के कम मान्यता प्राप्त बोर्डों से फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करके एडमिशन दिलवा रहे हैं. इस पर AKTU विश्वविद्यालय जांच करे तो बड़ा ख़ुलासा हो सकता है. कॉलेजों के बाहर एजेंट खड़े होते हैं. परी चौक और नॉलेज पार्क जैसे स्थानों पर एजेंट सक्रिय रहते हैं, जो बाहरी छात्रों को गुमराह करते हैं.

छात्र कैसे चुनें सही कॉलेज?

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए डिजी लॉकर के माध्यम से छात्रों की मार्कशीट की जांच की जाती है. उन्होंने छात्रों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें. यह देखें कि वह कॉलेज एआईसीटीई, यूजीसी, एनबीए, एनएएसी और एनआईआरएफ से संबद्ध है कि नहीं. कॉलेज परिसर जरूर विजिट करें. संस्थान में पढ़ रहे छात्रों से बात कर जानकारी लें. इसके अलावा सरकारी काउंसलिंग प्रक्रिया JEE, CUET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के माध्यम से पारदर्शी एडमिशन प्रक्रिया में भाग लें. अगर किसी भी तरह की कोई हाल्ट सूचना मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन का इंतजार खत्म! आज से शुरू होगी स्नातक दाखिले की प्रक्रिया, जानिए पूरी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 28 जुलाई को होगा सभी विषयों का एग्जाम
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 28 जुलाई को होगा सभी विषयों का एग्जाम
NEET UG Result 2026: नीट में 96.72% से घटकर 87.7% हुई अटेंडेंस, केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
NEET UG Result 2026: नीट में 96.72% से घटकर 87.7% हुई अटेंडेंस, केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
NEET UG 2026 AIR 18 Kritik Jain: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पहले प्रयास में 701 अंक लाकर कृतिक बने देश के टॉप-20 रैंकर
सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पहले प्रयास में 701 अंक लाकर कृतिक बने देश के टॉप-20 रैंकर

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget