एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: परीक्षा की तैयारी में स्पेशल क्लासेस कितनी मददगार, करती हैं हेल्प या होता है टाइम वेस्ट?

Special Classes: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में स्पेशल क्लासेस कितनी मददगार होती हैं. किन स्टूडेंट्स को ये ऑप्शन चुनना चाहिए और किनके लिए ये फायदेमंद नहीं होती. आइये जानते हैं.

Special Classes For Board Exam Preparation 2024: बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में थोड़ा ही वक्त बाकी है. इस समय स्टूडेंट्स की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर होंगी और रिवीजन का दौर चल रहा होगा. कुछ स्टूडेंट्स कोर्स खत्म करने के लिए भी जूझ रहे होंगे. ऐसे में कई बार सवाल ये उठता है कि क्या तैयार के लिए स्पेशल क्लास लेनी चाहिए. क्या इससे फायदा मिलेगा या समय बर्बाद होगा. कई स्टूडेंट्स इस समय केवल सेल्फ स्टडी करना चाहते हैं. अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है तो आज इसी का जवाब जानते हैं.

किनके लिए फायदेमंद

स्पेशल क्लासेस किसके लिए फायदेमंद हैं इस बात का जवाब इस पर भी डिपेंड करता है कि ये क्लासेस आपके घर से कितनी दूर हैं. मोटी तौर पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि घर से बहुत दूर क्लास होना जहां आने-जाने में बहुत समय वेस्ट हो, उन्हें एवॉएड करना ही ठीक रहता है. यहां जाकर आप जितना कोर्स कवर नहीं करेंगे उससे ज्यादा समय तैयारी और आने-जाने मे दे देंगे. इसलिए अगर ये क्लास आसपास हों तो जरूर ज्वॉइन करें और दूर हों तो रहने दें.

कहां कंफ्यूजन है ये जरूरी है

अगर आप किसी खास विषय के लिए या किसी खास टॉपिक के लिए स्पेशल क्लास जाना चाहते हैं तो बिलकुल जाएं. अगर कोई ऐसा टॉपिक है जो बहुत कोशिश के बाद भी आपको समझ नहीं आ रहा तो उससे संबंधित कंफ्यूजन समय रहते दूर कर लें. खासकर अगर कोई स्पेशल टॉपिक हो तो उसे जरूर क्लास लेकर तैयार करें.

क्या क्लास के पेस से मैच बैठा पा रहे हैं

आप जिस क्लास में जा रहे हैं, वहां जो भी कराया जा रहा है, जैसे रिवीजन या न्यूमेरिकल प्रैक्टिस या कुछ और तो क्या आप उसके तारतम्य बैठा पा रहे हैं, ये जरूरी है. वहां कुछ और पढ़ा रहे हैं और आप कहीं और अटके हैं तो ऐसे में ये क्लासेस आपके पेस, स्पीड के साथ मैच नहीं करेंगी और आपको केवल तनाव देंगी. चुनाव करते वक्त इन बातों का भी ध्यान रखें.

झूठे दावों के फेर में न आएं

कोई ऐसी क्लास जो क्रैश कोर्स कराके या दस दिन की पढ़ाई में इतने नंबर लाने की गारंटी जैसी बात करे तो उसे रहने दें. कोई क्लास आपको पढ़ाई घोटकर नहीं पिला सकती. अगर तैयारी कम हुई है या नहीं हुई है तो उसे सेल्फ स्टडी से पूरा करने की कोशिश करें. बहुत हो तो अपने टीचर्स की मदद ले लें. लेकिन ऐसे दावे करने वाली स्पेशल क्लास से दूर रहें.

अभी भी वक्त है

स्पेशल क्लास का चुनाव इस बात पर डिपेंड करता है कि आप तैयारी के किस पड़ाव पर हैं. अगर अच्छी तैयारी हो गई है केवल रिवीजन करना है या ब्रशअप करना हो तो ऐसी क्लास ज्वॉइन कर लीजिए. यहां आपको दूसरे बच्चों के साथ कांपटीशन करने का मौका मिलेगा. हालांकि जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आए आपको केवल सेल्फ स्टडी पर फोकस करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: सीए परीक्षा में जयपुर के मधुर बने टॉपर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget