एक्सप्लोरर

कैसे मिलता है BFUHS में दाखिला, कौन सी परीक्षा देनी होती है, क्या है एलिजबिलिटी?

BFUHS Admission 2024: बाबा फरीदकोट यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, पंजाब से बहुत से यूजी और पीजी कोर्स किए जा सकते हैं. एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है. जानते हैं डिटेल में.

How To Get Admission In BFUHS: बाबा फरीदकोट यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, पंजाब की स्टेट यूनिवर्सिटी है जो फरीदकोट में है. जैसा कि नाम से ही साफ है यहां से मेडिकल और हेल्थ से संबंधित कई तरह के कोर्स किए जा सकते हैं. ये एक रिनाउंड यूनिवर्सिटी है जहां एडमिशन पाना कैंडिडेट्स के लिए गर्व की बात होती है. हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इनके यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं. अगर आपके मन में भी सवाल है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है, तो जानें इसका जवाब.

बिना प्रवेश परीक्षा नहीं मिलता एडमिशन

बीएफयूएचएस के किसी भी यूजी या पीजी कोर्स में एडमिशन की पहली शर्त है प्रवेश परीक्षा पास करना. बिना एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करे आपको यहां एडमिशन नहीं मिलेगा. कोर्स के मुताबिक एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी, एमएस, एमडीएस, बीएससी नर्सिंग वगैरह. इसके साथ ही यहां से बहुत से डिप्लोमा और स्पेशिलयलाइजेशन कोर्स भी किए जा सकते हैं, पर शर्त ये है कि एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा.

नीट से मिलता है प्रवेश

यहां के ज्यादातर कोर्सेज में कैंडिडेट्स को एडमिशन नीट यूजी और नीट पीजी परीक्षा पास करने के बाद मिलता है. एमबीबीएस कोर्सेज के लिए नीट यूजी की रैंक देखी जाती है और एमडी व एमएस कोर्सेज के लिए नीट पीजी की रैंक देखी जाती है.

इसी तरह बी.फार्म, एम.फार्म, बीएससी, एमपीटी जैसे कोर्सेज में एडमिशन के लिए अलग प्रवेश परीक्षाएं हैं. यहां से पीएचडी करनी है तो यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले एंट्रेंस एग्जाम पीएमएनईटी (PMNET) को क्लियर करना होता है.

कितने कॉलेज, कितनी सीटें

जब बीएफयूएचएस की बात होती है तो इससे एफिलेटेड कॉलेज भी लिस्ट में आते हैं. इस यूनिवर्सिटी से 155 कॉलेजों का एफिलेशन है और कैंडिडेट्स इन सभी में एडमिशन के लिए ऊपर बतायी गई प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. 35 हजार से ज्यादा सीटों के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन एंट्रेंस और कुछ प्रोग्राम के लिए मेरिट बेस पर होता है.

मुख्य एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं

यहां से पढ़ाई करने के लिए आपको कोर्स के मुताबिक (यूजी, पीजी, डॉक्टोरल, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट) ये एंट्रेंस एग्जाम पास करने होंगे. नीट यूजी, नीट पीजी, नीट एमडीएस, पीएमएनईटी, पीएचडीईटी और पीपीएमईटी. जिस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसके विषय में अलग से जानकारी लेनी होगी. इस काम के लिए बीएफयूएचएस की ऑफिशियल वेबसाइट – bfuhs.ac.in पर जा सकते हैं.

क्या है एलिजबिलिटी

एलिजबिलिटी भी कोर्स के मुताबिक होती है. एंट्रेंस एग्जाम पास करने के अलावा यूजी कोर्स के लिए कैंडिडेट का कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलजी/बायॉटेक्नोलॉजी विषय से 12वीं पास होना जरूरी है. इंग्लिश में कम से कम 50 परसेंट मार्क्स हों, ये भी जरूरी है. उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी को मार्क्स क्राइटेरिया में छूट मिलती है.

इसी तरह पीजी कोर्स के लिए यूजी पास होना और डॉक्टोरल डिग्री के लिए पीजी पास होना जरूरी होता है. एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा पास करने के बाद पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेना होता है. सीट मिलने पर एफिलिएटेड कॉलेज में एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें: RRB JE के 7951 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
15 अगस्त पर हर छात्र को पता होनी चाहिए ये 15 बातें  
15 अगस्त पर हर छात्र को पता होनी चाहिए ये 15 बातें  
UPSSSC में निकली 1251 पदों पर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?
UPSSSC में निकली 1251 पदों पर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?
UPSC ने जारी की CDS 2 Exam की डेट, जानिए कब होगी परीक्षा
UPSC ने जारी की CDS 2 Exam की डेट, जानिए कब होगी परीक्षा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget