एक्सप्लोरर

स्टूडेंट्स के करियर की हर उलझन सुलझा रहे हैं हमारे एजुकेशन एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली: करियर को लेकर स्टूडेंट्स की उलझन दूर करने के लिए आज हमारे एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स के हर सवाल का जवाब दे रहे हैं.

Q.1 मैंने 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम से की है, अब मुझे कौन सा कोर्स करना चाहिए ? A.1 12वीं क्लास के बाद आप बीबीए, बीएमएस, सीए, सीएस, बीबीएस और इकनॉमिक्स ऑनर्स समेत कई कोर्स कर सकते हैं. लेकिन हमारी आपको सलाह है कि कोर्स का चुनाव अपनी रुचि के अनुसार करें. Q.2 मेरी 12वीं क्लास में इंग्लिश सब्जेक्ट में बैक आ गई है मुझे क्या करना चाहिए ? A.2 अगर आपकी इंग्लिश सब्जेक्ट में बैक आ गई है तो आप परेशान न हों, पहले आप अपने एग्जाम की तैयारी करें और एग्जाम पास करें इसके बाद आगे की पढ़ाई पर विचार करें.

Q.3 मेरे 12वीं क्लास में 72% मार्क्स हैं, मैं आर्ट्स स्ट्रीम से हूं मुझे क्या करना चाहिए ? A.3 आपको बता दें आमतौर पर स्टूडेंट्स सिर्फ आर्ट्स में बी.ए के बारे में ही जानते हैं. आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इस स्ट्रीम में बहुत से सब्जेक्ट आते हैं जिनमें बीए ऑनर्स के तहत पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इंग्लिश, हिन्दी, इकॉनमिक्स, सोश्यॉलजी और साइकॉलजी जैसे सब्जेक्ट आते हैं. इन सब्जेक्ट्स में से जिस किसी में भी आप की रुचि हो आप उस सब्जेक्ट में ऑनर्स कोर्स कर सकते हैं. इन ट्रेडिशनल कोर्सेस के अलावा आप कुछ प्रोफेशनल कोर्सेस की तरफ भी रुख कर सकते हैं. इन कोर्सेस में मास कम्युनिकेशन एण्ड जर्नलिज्म, टूर एण्ड ट्रेवल और एनिमेशन समेत कई कोर्स शामिल हैं. लेकिन हमारी आपको यही सलाह है जिस सब्जेक्ट में आपकी रुचि हो आप उसी सब्जेक्ट का चुनाव करें. ऐसा करने से आप कोर्स को सिर्फ पढ़ेंगे ही नहीं बल्कि एंजॉए भी करेंगे. आप डीयू की कट ऑफ आने का भी इंतजार कर सकते हैं और साथ ही जिन यूनिवर्सिटीज में एंट्रेंस के आधार पर एडमिशन होते हैं उनका भी रुख कर सकते हैं.

Q.4 मैं डीडीयू से बी.ए फाइनल कर चुका हूं आगे क्या करूं ? A.4 आप आगे M.A कर सकते हैं, इसके अलावा सिविल सर्विसेज और सरकारी जॉब की तैयारी भी कर सकते हैं. अगर आप की दिलचस्पी टीचिंग में है तो आपके लिए बीएड भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Q.5 मुझे आईएएस की तैयारी करनी है, मुझे कौन सा कोर्स करना चाहिए ? A.5 सिविल सर्विसेज के लिए आप उस सब्जेक्ट का चुनाव करें जिस सब्जेक्ट में आपकी पकड़ अच्छी है. वैसे लोक प्रशासन विषय (Public Administration) आजकल स्टूडेंट्स को खूब भा रहा है. इस कोर्स में आप प्रशासन के बारें में पढ़ते हैं. लेकिन हमारी सलाह आपको यही है कि आप सब्जेक्ट का चुनाव अपनी रुचि के हिसाब से करें. आप रोजाना हिन्दी-इंग्लिश का अखबार पढ़ना शुरू कर दें इससे आपको करेंट अफेयर्स की अच्छी जानकारी रहेगी.

Q.6 मैंने 12वीं साइंस से की है. अब मुझे इंटीरियर डिज़ाइनिंग का कोर्स कराना है, इस कोर्स के लिए कौन सा कॉलेज बेहतर रहेगा ? A.6 आप इंटीरियर डिज़ाइनिंग करने के लिए जेडी आईवीएस, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड डिजाइन, एनआईएफडी और इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसे इंस्टिट्यूट्स का रुख कर सकते हैं.

Q.7 मैंने 12वीं पीसीएम से की है, अब मुझे कौन सा कोर्स करना चाहिए ? A.7 आप इंजीनियरिंग, स्पेस साइंस, नैनो-टेक्नॉलजी, रोबो साइंस, बीएससी फिजिक्स, बीएससी केमेस्ट्री और बीएएसी मैथ्स जैसे कोर्स कर सकते हैं. लेकिन आपको हमारी सलाह है कि आप कोर्स का चुनाव अपनी रुचि के हिसाब से करें.

Q.8 12वीं के बाद सरकारी नौकरी करनी है, इंडियन नेवी और एयर फोर्स ज्वाइन करना चाहता हूं क्या करूं ? अगर आप ऑफिसर रैंक की जॉब चाहते हैं तो आपको एनडीए की तैयारी करनी चाहिए. एनडीए में प्रवेश पाने के लिए आपको एनडीए की परीक्षा पास करनी होगी. ये परीक्षा यूपीएससी कराती है. इस परीक्षा को पास करने के बाद आप तीन साल एनडीए में बिताएंगे. इसके बाद आपको संबंधित विभाग में( इंडियन नेवी, इंडियन एयर फोर्स, इंडियन आर्मी) 1 साल बिताना होगा.

Q.9 पीसीएम से 12वीं पास की है, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी. टेक करना चाहता हूं ? A.9 इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.टेक करने के लिए आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी इलाहाबाद, ABV- IIITM ग्वालियर, IIITDM जबलपुर और IIITD & M कांचीपुरम का रुख कर सकते हैं. यहां एडमिशन लेने के लिए आपको JEE की परीक्षा पास करनी होगी. ज्यादा जानकारी के लिए आप इन इंस्टीट्यूट्स की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.

Q.10 एमपी बोर्ड से 12वीं कॉमर्स से की है. मेरे 60% मार्क्स आए हैं, मुझे आगे क्या करना चाहिए ? A.10 अगर आपकी रुचि कॉमर्स विषय में है तो हमारी सलाह में आपको बीकॉम करना चाहिए.

नोट: इन सवालों के जवाब हमारे एजुकेशन एक्सपर्ट एम.के शर्मा ने दिए हैं. एम.के शर्मा एजुकेशन फील्ड के बड़े जानकार हैं और पिछले 25 सालों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट 
Special TET Answer Key Released: स्पेशल TET की आंसर की जारी, 12 नवंबर तक यहां दर्ज कराएं आपत्ति
स्पेशल TET की आंसर की जारी, 12 नवंबर तक यहां दर्ज कराएं आपत्ति
Gen Z Baba: कितने पढ़े-लिखे हैं वायरल जेन जी बाबा, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े-लिखे हैं वायरल जेन जी बाबा, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट 
Washing Machine Cleaning: क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
Embed widget