एक्सप्लोरर

झारखंड में नई Covid गाइडलाइन्स के तहत स्कूल, कॉलेज बंद, स्टूडेंट्स के लिए शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासेस

झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 'स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह’ के तहत 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक सभी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही नई गाइडलाइन्स भी जारी की गई है और लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है.

झारखंड राज्य ने स्कूलों और कॉलेजों सहित सभी शैक्षिक संस्थानों को  सप्ताह भर चलने वाले ‘ स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह’ के हिस्से के रूप में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है. ऐसा राज्य में COVID-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किया गया है.  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 29 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा.

उन्होंने कहा कि राज्य अपने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर देगा जिसमें स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान, कोचिंग कक्षाएं और अन्य प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन कक्षाओं जैसे डिजिटल माध्यमों से शिक्षा प्रदान की जाएगी.

नई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं

बता दें कि झारखंड के गृह, कारागार और आपदा प्रबंधन विभाग ने नए COVID-19 दिशानिर्देश जारी किए हैं और राज्य के लिए कोविड-19 उचित व्यवहार सुनिश्चित करना अनिवार्य किया है. इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है और स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेस चालू करने के लिए कहा गया है.

स्टूडेंट्स को ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी

एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, "स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, कोचिंग क्लास, ट्यूशन क्लास, प्रशिक्षण संस्थान सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे." विभाग ने कहा कि छात्रों को डिजिटल कंटेंट या ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी.

इसमें आगे ये भी कहा गया है कि झारखंड सरकार के विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं स्थगित रहेंगी.

झारखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेएसी कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है. ये परीक्षाएं 4 मई से 21 मई तक आयोजित होने वाली थीं. इस हफ्ते की शुरुआत में, JAC ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा भी स्थगित कर दी थी. बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: बचपन से आईएएस अफसर बनने का सपना था, UPSC के पहले प्रयास में फेल, गलतियों को सुधारकर दीक्षा हुईं सफल

PERB Application 2021: प्री प्राइमरी टीचर की 8393 वैकेंसी की आज लास्ट डेट, बिना देरी किए ऐसे करें अप्लाई

 

 

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget