एक्सप्लोरर

HP Board Exam 2021: हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में होंगी आयोजित, ये हैं डिटेल्स  

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HP BOSE) कक्षा 9 से 12 की परीक्षा दो टर्म यानी  टर्म 1 और टर्म 2 में आयोजित करेगा. सीबीएसई पहले ही बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित करने की घोषणा कर चुकी है.

HP Board Exam 2021:नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत हिमाचल प्रदेश में कक्षा 9 और 12 के 2021-22 बैच के लिए सेकेंडरी लेवल की परीक्षाएं  नवंबर 2021 और मार्च 2022 में 50:50 सिलेबस के आधार पर दो टर्म में आयोजित की जाएंगी.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने एक नोटिफिकेशन में कहा है, "NEP 2020 के तहत, कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के 2021-22 बैच के लिए सेकेंडरी लेवल की परीक्षाएं नवंबर 2021 और मार्च 2022 में 50:50 पाठ्यक्रम के आधार पर दो टर्म में आयोजित की जाएंगी.” नोटिफिकेशन में आगे लिखा गया है कि पिछले शैक्षणिक सत्र 2020-21 के अनुसार पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी भी होगी. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी टर्म -1 और टर्म -2 परीक्षाओं में पाठ्यक्रम विभाजन, मूल्यांकन और अन्य विषयों की एक्सप्लेनेशन के लिए आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.

सीबीएसई भी बोर्ड परीक्षाएं टर्मवाइज आयोजित करेगी
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) भी अपनी बोर्ड परीक्षा एक टर्मवाइज व्यवस्था में आयोजित कर रहा है. सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी और टर्म 2 परीक्षा मार्च और अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने मार्किंग स्कीम के साथ कक्षा 10 के टर्म 1 के सैंपल पेपर भी जारी किए हैं.

PSEB भी दो टर्म में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने भी कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए दो टर्म पशे किए है. PSEB टर्म 1 परीक्षा केवल मुख्य विषयों के लिए नवंबर-दिसंबर 2022 में आयोजित की जानी है, और पंजाब बोर्ड टर्म 2 परीक्षा फरवरी-मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Railway Recruitment 2021: रेलवे में कुल 6891 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

Railway Recruitment 2021: रेलवे में कुल 6891 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन


 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget