एक्सप्लोरर

राष्ट्र के निर्माण में 7 मूल तत्व शामिल हैं... केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने NEP 2020 को लेकर कही ये बात

राष्ट्र के निर्माण में 7 मूल तत्व क्षेत्र, जनसंख्या, संप्रभुता, सेना, झंडा, मुद्रा और भाषा शामिल हैं. अतः राष्ट्र के विकास के लिए भाषा का विकास होना आवश्यक है.

भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय और राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित "भारतीय भाषा माध्यम से उच्च शिक्षा: चुनौतियां और संभावनाएं" विषयक नेशनल सेमिनार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 20-20 पर केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की शिक्षा के लिए तीन एच होने चाहिए. इसमें पहला H हेड यानी बुद्धि, दसरा H हार्ट यानी संस्कार और तीसरा H हैंड यानी रोजगार है. नई शिक्षा नीति इन्हीं तीनों उद्देश्यों को पूरा करती है.

राजस्थानी भाषा को आठवीं सूची में शामिल किया जाए

शिक्षा मंत्रालय और राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित "भारतीय भाषा माध्यम से उच्च शिक्षा: चुनौतियां और संभावनाएं" में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने राजस्थानी भाषा को आठवीं सूची में शामिल होने की बात कही. इस पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा मान्यता के करीब है और जल्द ही इसका हल निकलेगा. वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय क्षेत्रीय परिषद लखनऊ के निदेशक प्रोफेसर रजनीश अरोड़ा ने कहा कि मातृभाषा के प्रति सोच और नजरिए को बदलने की आवश्यकता है. जबकि, कुलपति प्रोफेसर आनंद भाले राव ने कहा कि भाषा शिक्षा का आधार है. यदि भाषा ना हो तो शिक्षा की व्यवस्था भी संभव नहीं है.

राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने क्या कहा

केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिक्षा मंत्रालय और राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित "भारतीय भाषा माध्यम से उच्च शिक्षा: चुनौतियां और संभावनाएं" में कहा कि राष्ट्र के निर्माण में 7 मूल तत्व क्षेत्र, जनसंख्या, संप्रभुता, सेना, झंडा, मुद्रा और भाषा शामिल हैं.

'यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है'

कुलपति प्रोफेसर आनंद भाले राव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बोलते हुए कहा कि यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है. पहली बार शिक्षा नीति में यह स्वीकार किया गया है कि शिक्षण प्रक्रिया को तेज, परिणामकारी और लक्ष्य आधारित बनाने के लिए मातृभाषा से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि मानव मन जिस भाषा में बचपन से ही सोचने का आदी होता है, उसी भाषा में संचार के प्रति अधिक ग्रहणशील होता है. शोध बताते हैं कि लोगों की सोच और भावनाओं को विकसित करने में मातृभाषा महत्वपूर्ण है.अपनी भाषा में सीखने से छात्र को स्वयं को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करने में मदद मिलेगी. समन्वयक डॉ संदीप रणभिरकर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन संभावनाओं के रास्ते भी खुले हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Aircraft Technician के पद पर चल रही है भर्ती, 20 मार्च के पहले कर दें अप्लाई, जानें जरूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget