एक्सप्लोरर

सिर्फ 2 रुपये की बढ़ोतरी और 15 करोड़ रुपये का भारी मुनाफा..., Zomato का जानिए पूरा गेम प्लान

Zomato Platform Fee: भले ही यह बढ़ोतरी महज 2 रुपये की लगे, लेकिन जानकारों के मुताबिक इसका असर बड़ा है. अनुमान है कि कंपनी रोजाना करीब 25 लाख ऑर्डर पूरे करती है.

Zomato Hikes Platform Fee: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और क्विक कॉमर्स एप ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी एटरनल ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब ग्राहकों से लिए जाने वाले 10 रुपये प्लेटफॉर्म चार्ज को बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया है. यानी करीब 20% की बढ़ोतरी लागू हो गई है. गौरतलब है कि कंपनी ने पहली बार 2 अगस्त 2023 को प्लेटफॉर्म चार्ज की शुरुआत की थी.

क्यों नहीं है ये मामूली बढ़ोतरी?

भले ही यह बढ़ोतरी महज 2 रुपये की लगे, लेकिन जानकारों के मुताबिक इसका असर बड़ा है. अनुमान है कि कंपनी रोजाना करीब 25 लाख ऑर्डर पूरे करती है. ऐसे में सिर्फ प्लेटफॉर्म फीस से ही कंपनी को रोजाना 15 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है. सालाना आधार पर यह आय 180 से 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

हालांकि, इस फैसले को लेकर यूजर्स ने नाराजगी भी जाहिर की है. उनका कहना है कि जहां एक तरफ प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट और ऑफर्स घटाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्लेटफॉर्म फीस लगातार बढ़ाई जा रही है.

कंपनी का बढ़ेगा भारी मुनाफा

जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा घटकर महज 25 करोड़ रुपये रह गया था, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 253 करोड़ रुपये था. हालांकि, दूसरी तरफ कंपनी का रेवेन्यू 4,206 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,167 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. यह बढ़ोतरी ब्लिंकिट और अन्य नए कारोबार में आक्रामक निवेश के चलते संभव हुई है.

जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस का सफर

अगस्त 2023: पहली बार 2 रुपये फीस लागू की गई

2023 के अंत तक: इसे 3 रुपये बढ़ा दिया गया

1 जनवरी 2024: फीस बढ़कर 4 रुपये हो गई

31 दिसंबर 2023: अस्थायी तौर पर फीस 9 रुपये कर दी गई

इसके बाद स्थायी तौर पर फीस 10 रुपये की गई

और अब सितंबर 2025 से इसे बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया गया

ये भी पढ़ें: TCS का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले इंक्रीमेंट लेटर जारी, जानें कितनी बढ़ी एंप्लॉय की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget