एक्सप्लोरर

TCS का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले इंक्रीमेंट लेटर जारी, जानें कितनी बढ़ी एंप्लॉय की सैलरी

TCS Salary Hike: वेतन वृद्धि का लाभ मुख्य रूप से निचले स्तर से लेकर मध्य स्तर के कर्मचारियों को मिला है. वहीं, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 10% से भी अधिक इंक्रीमेंट दिया गया है.

TCS Employees Salary Hike: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने अधिकतर कर्मचारियों के वेतन में 4.5% से 7% तक की बढ़ोतरी की है. सोमवार देर रात कंपनी ने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट लेटर भेजना शुरू किया और यह वेतन वृद्धि सितंबर से लागू हो जाएगी.

टीसीएस कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब कुछ महीने पहले टीसीएस ने लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. उस समय आईटी सेक्टर और शेयर बाजार दोनों में इसकी बड़ी गूंज सुनाई दी थी और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेतन वृद्धि का लाभ मुख्य रूप से निचले स्तर से लेकर मध्य स्तर के कर्मचारियों को मिला है. वहीं, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 10% से भी अधिक इंक्रीमेंट दिया गया है. इससे पहले, कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर (Attrition Rate) में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की थी, जो 13.8% तक पहुंच गई थी. अब वेतन वृद्धि का यह कदम कर्मचारियों को जोड़कर रखने और मनोबल बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

इंक्रीमेंट से स्टाफ में उत्साह

टीसीएस कर्मचारियों की सैलरी इंक्रीमेंट से जरूरत कंपनी की बढ़ी हुई लागत की वजह से निवेशक थोड़े सतर्क हो सकते हैं और शेयर पर हल्का दबाव आ सकता है. लेकिन कर्मचारियों को जोड़कर रखने से कंपनी की ग्रोथ और क्लाइंट रिटेंशन मजबूत होंगे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है.

गौरतलब है कि टीसीएस ने बाजार की स्थिति और लागत के दबाव को देखते हुए सैलरी इंक्रीमेंट को दो महीने तक रोक दिया था. जुलाई में कंपनी के एग्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने यह बयान दिया था कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर कंपनी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है.

इससे कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता बढ़ गई थी और माना जा रहा था कि आईटी सेक्टर में छंटनी और धीमी डिमांड की वजह से सैलरी हाइक में देरी हो सकती है. लेकिन अब कंपनी ने सितंबर से वेतन वृद्धि लागू करके यह साफ़ कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों को साथ लेकर चलना चाहती है.

ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले जोमैटो ने दिया झटका, हर ऑर्डर पर अब इतना बढ़ा दिया चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget