एक्सप्लोरर

अमेरिका के 125% टैरिफ से निकला चीन का दम, 18 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा युआन

Yuan Falls to 2007 Lows: अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर का करेंसी मार्केट पर बहुत ही बुरा असर पड़ा. अमेरिका के इस कदम से चीन का दम निकलता हुआ दिख रहा है.

Yuan Falls to 2007 Lows: ग्लोबल टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ जहां दुनिया के बाकी देशों पर 90 दिनों के लिए टैरिफ पर ब्रेक लगाते हुए सिर्फ 10% का टैरिफ लगाया तो वहीं दूसरी तरफ चीन के ऊपर टैरिफ 104%  से बढ़ाकर 125% कर दिया. अमेरिका और चीन के बीच इस ट्रेड वॉर का करेंसी मार्केट पर बहुत ही बुरा असर पड़ा. अमेरिका के इस कदम से चीन का दम निकलता हुआ दिख रहा है. चीन की करेंसी युआन बुधवार को 17 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया.

डॉलर के मुकाबले युआन 7.3498 पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2007 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. पूरे मामले से वाकिफ सूत्रों ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया कि चीन के शीर्ष नेताओं का इस पूरे मुद्दे पर जल्द से जल्द एक बैठक करने की योजना है, ताकि वो अगला कदम उठाए जाए जिनसे अर्थव्यवस्था और कैपिटल मार्केट को बढ़ावा दिया जा सके.

इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने रायटर्स को आगे बताया कि अमेरिका के टैरिफ प्रेशर के बावजूद चीन के सेंट्रल बैंक अपनी करेंसी युआन को इस कदर नहीं गिरने देगा. ऐसे में देश के सभी सरकारी बैंकों से ये कहा गया है कि अमेरिकी डॉलर की खरीदारी को कम से कम करें.

चाइनीज एक्सपर्ट ने कहा कि जब तक अमेरिका की तरफ से उच्च दर वाले टैरिफ को वापस नहीं लिया जाता है, तो इसका मतलब ये होगा कि चीन का अमेरिका को एक्सपोर्ट आधा हो जाएगा. इससे चीन की जीडीपी के ऊपर सीधा असर पड़ेगा, जब तक की चीन किया जाना वाला निर्यात किसी और देश को न किए जाए. इससे पहले, पिछले सत्र में युआन एशियन मार्केट में 1% गिरकर रिकॉर्ड 7.4288 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था.

इधर, अमेरिका की तरफ से चीन को छोड़कर दुनिया के बाकी देशों पर 90 दिनों के लिए टैरिफ पर ब्रेक के एलान से अमेरिकी शेयर बाजार झूम उठा. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एसएंडपी 9.5 प्रतिशत के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ जबकि नैस्डेक 12% चढ़कर 100 अंक बढ़त हासिल की. इसके साथ ही, डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में करीब 7.9 प्रतिशत की उछाल देखी गई. एक दिन में करीब 30 बिलियन शेयर का कारोबार किया गया, जो कि एक दिन का रिकॉर्ड आंकड़ा है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ पर 90 दिनों के ब्रेक से गुलजार हुआ अमेरिकी शेयर बाजार, 12% उछला Nasdaq, S&P में रिकॉर्ड बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget