एक्सप्लोरर

Toll Tax Hike: यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा, कितना बढ़ा टोल टैक्स, कब से लागू होगा- सब जानें

Yamuna Express Way Toll Tax Hike: IIT के सर्वे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए 130 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है. जिसको पूरा करने के लिए टोल टैक्स में इजाफा करना जरूरी हो गया था. 

Yamuna Express Way Toll Tax Hike: अगर आप ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए सफर कर रहे हैं तो ये महंगा होने जा रहा है. यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण (Yamuna Express-way Authority) की 74 वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि 1 सितंबर से टोल पर बढ़ी हुई दरें लागू हो जायेंगी. टू-व्हीलर चालकों और किसानों के ट्रैक्टर को इस फैसले में राहत दी गई है. यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में टोल दरें बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई.

चार साल बाद बढ़ी यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स दरें
2018 से लेकर अभी तक कोई भी टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया था, यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें चार साल बाद बढ़ा दी गई हैं. साल 2018 में दरें बढ़ाई गई थीं, तब से इनमें बढ़ोतरी नहीं की गई थी. यह जानकारी दी गई है कि आईआईटी के सर्वे के बाद पूरे यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए 130 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है. जिसको पूरा करने के लिए टोल टैक्स में इजाफा करना जरूरी हो गया था. 

टोल टैक्स बढ़ाने को लेकर यमुना प्राधिकरण ने क्या कहा
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण की बुधवार को हुई 74वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरें बढ़ाई जाएं. उन्होंने बताया कि अदालत के दिशा निर्देशों के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर 22 काम किए जाने थे, इन कामों के पूरा नहीं होने से यमुना प्राधिकरण टोल दरें नहीं बढ़ा रहा था. डॉ सिंह के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों पर काम कर लिया है, इस पर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुआ है और काम होने के बाद यमुना प्राधिकरण ने टोल दरें बढ़ा दी हैं.

टैक्स बढ़ोतरी से टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर को बाहर रखा गया 
यमुना अथॉरिटी के सीईओ रणवीर सिंह के मुताबिक टोल टैक्स इजाफे में टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है. इनके दामों में किसी भी तरीके की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. 

जानें 1 सितंबर से लागू होने वाली नई दरें

कार, जीप और वैन की टोल दरों को 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2.65 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है. 

लाइट कमर्शियल व्हीकल, हल्के माल या मिनी बस की दर 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई है. 

बस या ट्रक की दर 7.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर की गई है.

कितना बढ़ जाएगा आपका खर्च
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करने वाले कार चालकों को अब 16.50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. बस-ट्रक को 90.75 रुपये और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स को 173.25 रुपये बढ़े हुए टोल के रूप में चुकाने होंगे. अथॉरिटी के मुताबिक टोल दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव ज्यादा पैसों का था. जैसे कि कार और लाइट व्हीकल्स पर टैक्स का प्रस्ताव 45 पैसे बढ़ाने का था लेकिन 15 पैसे ही बढ़ाए गए हैं.

ये भी पढ़ें

GST: जीएसटी कलेक्शन बढ़ने के बावजूद राज्यों की रेवेन्यू ग्रोथ घटेगी, 7-9 फीसदी ही रहने की संभावना- रिपोर्ट

Petrol Diesel Rate: कच्चा तेल 101 डॉलर के पार, क्या देश में बढ़े पेट्रोल डीजल के रेट, चेक करें आज के भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget