एक्सप्लोरर

JIOFIN Lower Circuit: शेयर बाजार में तीसरे दिन भी लगा लोअर सर्किट, कहां तक गिरेगा जियो फाइनेंशियल का शेयर?

Jio Financial Services Share Target Price: रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के लिए शेयर बाजार का अनुभव ठीक नहीं रहा है और हर रोज उसके भाव पर लोअर सर्किट लग रहा है...

Jio Financial Services Stock Price: चौतरफा चर्चाओं के बाद मुकेश अंबानी का नया शेयर इसी सप्ताह बाजार में लिस्ट हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर के बाद सोमवार को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए. इसकी भले ही खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन शेयर बाजार में अब तक का अनुभव ठीक नहीं रहा है. सोमवार को लिस्टिंग के बाद इस शेयर पर हर रोज लोअर सर्किट लग रहा है.

3 दिनों में निवेशकों के इतने करोड़ स्वाहा

बुधवार को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर खुलते ही 5 फीसदी गिर गया और 224.65 रुपये पर आ गया. इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी जियो फाइनेंस के शेयर पर लोअर सर्किट लगा था. इससे कंपनी के इन्वेस्टर्स को तगड़ा नुकसान हो रहा है. बाजार में उतरने के बाद महज तीन दिन में इस शेयर के निवेशकों के 23 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो चुके हैं.

कम होकर इतनी रह गई वैल्यू

सिर्फ बुधवार का ही देखें तो इस शेयर ने बाजार खुलते ही मोटा नुकसान करा दिया है. जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई, कंपनी की वैल्यू में करीब 7,500 करोड़ रुपये की गिरावट आई और उसका बाजार पूंजीकरण कम होकर 1.43 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. जियो फाइनेंस के शेयर का बाजार में ऐसा हाल हो गया है कि इसके लिवाल नहीं मिल रहे हैं. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, अभी भी जियो फाइनेंस के 13.6 करोड़ से ज्यादा शेयर नहीं बिक पाए हैं, क्योंकि उनके लिए खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं.

अच्छी नहीं हुई थी शेयर की लिस्टिंग

फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर की वैल्यू रिकॉर्ड डेट के हिसाब से 261.85 रुपये तय हुई थी. सोमवार को बाजार में उसकी लिस्टिंग कोई खास नहीं रही थी और शेयर बीएसई पर 265 रुपये व एनएसई पर 262 रुपये के भाव पर ओपन हुआ था. हालांकि कुछ ही देर में उसने लोअर सर्किट लगा दिया था. उसके बाद मंगलवार को भी शेयर का भाव 5 फीसदी गिरा था. इस तरह 3 दिन में शेयर करीब 15 फीसदी डाउन हो चुका है.

उठने लग गए इस तरह के सवाल

लिस्टिंग के बाद से हर रोज लग रहे लोअर सर्किट ने निवेशकों की चिंताएं बढ़ा दी है. बाजार के निवेशक और विश्लेषक हर कोई इसी सवाल से जूझ रहे हैं कि आखिरकार यह शेयर कहां तक गिरकर सेटल होने वाला है? बाजार के जानकारों की राय देखें तो यही लगता है कि अभी इस शेयर में और गिरावट की गुंजाइश है.

इस भाव तक गिर सकता है शेयर

सीएनआई रिसर्च के किशोर ओस्तवाल जियो फाइनेंस की आगे की स्थिति को लेकर कहते हैं कि अभी कम से कम छह महीने का इंतजार करने की जरूरत है, तभी पता लग पाएगा कि यह स्टॉक किस स्तर पर सेटल होगा. उन्होंने कहा कि अनाउंसमेंट के समय इस शेयर के लिए 163 रुपये का प्राइस डिस्कवर हुआ था, जो सही कीमत होनी चाहिए. इसे स्टेबल होने में छह महीने का समय लग सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: गर्व से 56 इंच का हो गया सीना... इस खबर से आनंद महिंद्रा हुए गदगद, बोले- भगवान से बस ये उम्मीद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget