एक्सप्लोरर

Mahindra on Praggna: गर्व से 56 इंच का हो गया सीना... इस खबर से आनंद महिंद्रा हुए गदगद, बोले- भगवान से बस ये उम्मीद!

Anand Mahindra Latest Tweet: आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और समसामयिक विषयों पर अपडेट करते हैं. इस खबर के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह गया, जिसका उन्होंने खुद इजहार किया है...

एक तरफ भारत को चांद पर चंद्रयान के उतरने का इंतजार है, दूसरी ओर 18 साल के एक नवयुवक ने वैश्विक मंच पर देश का नाम रौशन कर दिया है. शतरंज की दुनिया के नए सरताज के रूप में उभर रहे रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने अपने खाते में एक नई उपलब्धि दर्ज करा ली है. प्रज्ञानानंद की यह उपलब्धि शतरंज की दुनिया के दिग्गजों को हराकर फिडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचने की है.

कई उपलब्धियां कर चुके हैं अपने नाम

विश्वनाथन आनंद के बाद रमेशबाबू प्रज्ञानानंद शतरंज की दुनिया में देश का नाम आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उसके बाद वह कई उपलब्धियों को अपने नाम कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें पिछले साल अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है.

विश्वनाथन आनंद के बाद पहले भारतीय

रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के शतरंज खिलाड़ी फेबियानो करुआना को मात दी. इस तरह प्रज्ञानानंद शतरंज विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ विश्वनाथन आनंद यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं. फाइनल में प्रज्ञानानंद की भिड़ंत वर्ल्ड नंबर वन मैग्नस कार्लसन से हो रही है. दोनों के बीच पहली बाजी ड्रॉ रही है.

आनंद महिंद्रा ने किया ये अपडेट

आनंद महिंद्रा इस खबर को शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, प्राग ने बड़ी खबर दी है. मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. इस प्रतिभाशाली युवा को आशीर्वाद दें. यह युवा भविष्य में चेस (चतुरंग) की दुनिया में हमारा नाम रौशन करता रहे!

पोस्ट को मिल रहा बंपर रिस्पॉन्स

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. खासकर एक्स पर वह लगातार विभिन्न मुद्दों पर अपडेट डालते रहते हैं. महिंद्रा के इस पोस्ट को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स आनंद महिंद्रा के इस अपडेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी रहे हैं. नो डाउट... प्रज्ञानानंद की इस उपलब्धि ने न सिर्फ आनंद महिंद्रा का बल्कि हर भारतीय का सीना चौड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: भारत की मुट्ठी में होगा चांद! L&T से लेकर गोदरेज तक... इन कंपनियों ने दिया चंद्रयान में योगदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget