एक्सप्लोरर

White Collar Jobs: आईटी सेक्टर पर मंदी की मार, कम होने लगी नौकरियां, व्हाइट कॉलर जॉब में आई इतनी गिरावट

IT Sector Hiring: आईटी सेक्टर की कंपनियों को अभी भारत समेत वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है, जिसके चलते उनकी हायरिंग की रफ्तार कम हुई है...

आईटी सेक्टर में बने मंदी जैसे हालात अब दूर तक असर दिखाने लगे हैं. इसका असर साफ-साफ अब जॉब मार्केट पर दिख रहा है. एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि भारत में व्हाइट कॉलर जॉब के मामले में ओपनिंग कई महीनों के निचले स्तर पर है. बीते महीने इसमें अच्छी-खासी गिरावट आई और उसके लिए आईटी सेक्टर में हायरिंग का सुस्त होना मुख्य वजह है.

6 महीने में सबसे कम व्हाइट कॉलर जॉब

स्टाफिंग फर्म Xpheno के हवाले से ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया है- जुलाई में व्हाइट कॉलर जॉब की रिक्तियां कम होकर 2.60 लाख पर आ गईं. इससे पहले साल 2024 के पहले तीन महीने के दौरान ऐसी रिक्तियों में तेजी आ रही थी, लेकिन उसके बाद ट्रेंड पलट गया और व्हाइट कॉलर जॉब की रिक्तियां गिरते-गिरते जुलाई में लगभग 6 महीने के निचले स्तर पर आ गईं.

साल के 3 महीने आई थी जॉब में तेजी

रिपोर्ट के अनुसार, साल के पहले तीन महीने यानी जनवरी से मार्च 2024 के दौरान व्हाइट कॉलर जॉब की रिक्तियों में तेजी आई थी. मार्च 2024 के अंत में तो इस तरह की रिक्तियों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 40 हजार पर पहुंच गया था, जो बीते 2 साल में सबसे ज्यादा था.

जुलाई में इतनी कम हुई वैकेंसी

हालांकि जुलाई की बात करें तो 2 लाख 60 हजार का आंकड़ा लगभग 30 फीसदी डाउन है. यानी व्हाइट कॉलर जॉब की ओपनिंग में पिछले 4 महीने के दौरान 30 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है. साल भर पहले यानी जुलाई 2023 की तुलना में पिछले महीने का आंकड़ा 4 फीसदी कम है, जबकि जुलाई 2021 की तुलना में रिक्तियों की संख्या 10 फीसदी कम है.

आईटी सेक्टर में हायरिंग की रफ्तार सुस्त

Xpheno ने लिंक्डइन, नौकरी डॉट कॉम, इनडीड, शाइन डॉट कॉम जैसे जॉब पोर्टल पर उपलब्ध ओपनिंग को कंपाइल कर यह रिपोर्ट तैयार की है. इसमें 1 साल या उससे ज्यादा के अनुभव वाले प्रोफेशनल्स के लिए व्हाइट कॉलर वैकेंसी के आंकड़े को शामिल किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट कॉलर जॉब में इस गिरावट का कारण आईटी सेक्टर में हायरिंग की रफ्तार का सुस्त होना है. आईटी कंपनियां इन दिनों प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजर रही हैं, इस कारण हायरिंग पर उनका फोकस कम है.

ये भी पढ़ें: Dell में AI ने छीनीं 12500 कर्मचारियों की नौकरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जॉब वालों के लिए कैसे बढ़ रहा खतरा? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget