एक्सप्लोरर

फिक्स डिपोजिट से ज्यादा ब्याज चाहिए तो NCD में करें निवेश, समझें पूरा गणित

एनसीडी दो तरह के होते हैं- सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड. सिक्योर्ड एनसीडी वे डिबेंचर हैं जिनमें डिफॉल्ट का खतरा नहीं होता.

नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी में निवेश फायदेमंद हो सकता है अगर आप इनमें सूझबूझ और प्लान के साथ निवेश करते हैं. कंपनियां पब्लिक इश्यू लाकर नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करती हैं. यह कंपनियों के लिए पैसा जुटाने का तरीका है लेकिन यह बढ़िया रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए मौका होता है. यह एक फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट की तरह होता है, जिसमें मूल रकम के साथ ब्याज मिलता है.चूंकि कुछ डिबेंचर एक तय वक्त के बाद शेयर में बदल जाते हैं लेकिन एनसीडी में ऐसा नहीं होता है. इसीलिए इसका नाम नॉन कन्वर्टिबल  डिबेंचर्स  है.

एनसीडी में जोखिम भी जुड़ा, सावधानी से करें चुनाव 

एनसीडी दो तरह के होते हैं- सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड. सिक्योर्ड एनसीडी वे डिबेंचर हैं जिनमें डिफॉल्ट का खतरा नहीं होता. इसमें कंपनी की सिक्योरिटी होती है. अगर कंपनी आपको पेमेंट करने में नाकाम रहती है तो निवेशक उसके एसेट को बेच कर अपना पैसा निकाल सकते हैं. अनसिक्योर्ड एनसीडी में कंपनी सिक्योरिटी नहीं देती. इसमें जोखिम ज्यादा होता है.

एनसीडी एक तय समय के लिए जारी किया जाता है. लेकिन कंपनी ब्याज का भुगतान मासिक, तिमाही और सालाना आधार पर भी कर सकती है. अगर आप ब्याज नहीं लेते हैं तो मैच्योरिटी पर मूल और ब्याज के साथ आपका पैसा मिलता है. एनसीडी को डीमैट अकाउंट के जरिये खरीदा जा सकता है. फिजिकल फॉर्म के जरिये भी ये खरीदे जा सकते हैं. आप दो,तीन, पांच, दस या बीस साल तक के लिए इन्हें खरीद सकते हैं.इनकी मैच्योरिटी पर कंपनी निवेशकों को निवेश की मूल रकम के साथ ब्याज की वापसी करती है.

तीन महीने से 20 साल तक का मैच्योरिटी पीरियड

एनसीडी की मैच्योरिटी अवधि 90 दिनों से 20  साल के बीच होती है. इसका रिटर्न फिक्स्ड डिपोजिट से ज्यादा होता है. आप अपने हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं.आप इन्हें बेच भी सकते हैं. आप शेयर बाजार के जरिये इन्हें बेच सकते हैं. आप डायरेक्ट ट्रांसफर के जरिये भी इसे बेच सकते हैं. शेयर मार्केट में बेचने के लिए आपको अपने डिबेंचर को डीमैट में बदलने की जरूरत होती है. फिर अपने शेयर ब्रोकर को इसकी जानकारी देनी होती है कि आप इन्हें बेचना चाहते हैं. वह आपके लिए खरीदार तलाश सकता है. डायरेक्ट ट्रांसफर के लिए आपको खुद खरीदार ढूंढना पड़ता है. HATएनसीडी का चुनाव करते समय क्रेडिट रेटिंग, ऑफर किए गए कूपन रेट और प्रमोटर की विश्वसनीयता का ध्यान रखना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget