एक्सप्लोरर

एलन मस्क के भाई किंबल मस्क क्यों करते हैं खाना बनाने का काम? क्या है नेटवर्थ

शुरू में किम्बल ने एलन मस्क के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम किया. 1994 में उन्होंने Zip2 नाम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की, जो बाद में कॉम्पैक को 307 मिलियन डॉलर में बेच दी गई.

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की जब भी बात होगी, उसमें टेस्ला और स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क का नाम जरूर शामिल होगा. स्पेस बिजनेस और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का साम्राज्य खड़ा करने वाले एलन मस्क को तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप उनके भाई किम्बल मस्क के बारे में जानते हैं. चलिए, आज आपको उनकी जिंदगी के बारे में सबकुछ बताते हैं.

किम्बल मस्क क्या करते हैं?

एलन मस्क के भाई किम्बल मस्क का जन्म 1972 में प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था. उनकी मां, माये मस्क, एक मॉडल और डाइटीशियन थीं और उनके पिता, एरोल मस्क, एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर और प्रॉपर्टी डेवलपर थे. किम्बल ने अपनी स्कूली शिक्षा दक्षिण अफ्रीका में ही पूरी की और फिर अपने भाई एलन के साथ किंग्स्टन, ओंटारियो, कनाडा चले गए. उन्होंने क्वीन्स यूनिवर्सिटी से बिजनेस डिग्री हासिल की और 1995 में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अपने करियर का आगाज किया.

शुरू में किम्बल ने एलन मस्क के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम किया. 1994 में उन्होंने Zip2 नाम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की, जो बाद में कॉम्पैक को 307 मिलियन डॉलर में बेच दी गई. इसके बाद, किम्बल X.com (जो बाद में PayPal बना) में भी शामिल थे. इसके अलावा किम्बल ने अपने भाई के साथ SpaceX और Chipotle जैसे बड़े ब्रांड्स में भी काम किया. हालांकि, बाद में उन्होंने इस लाइन को छोड़ दिया और अपने प्रेम यानी खाना बनाने की ओर मुड़ गए.

किचन रेस्टोरेंट ग्रुप की स्थापना

किम्बल को हमेशा से अच्छा खाना खाने और बनाने का शौक था. यही वजह है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी जेन लेविन के साथ मिलकर किचन रेस्टोरेंट ग्रुप की स्थापना की. बाद में उन्होंने क्रिस्टियाना वाइली से विवाह किया, जो एक एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट हैं और अरबपति सैम वाइली की बेटी हैं. आज भी किम्बल का किचन रेस्टोरेंट ग्रुप अमेरिका के कई शहरों में चलता है और अपने शानदार खाने के लिए जाना जाता है.

आपको बता दें, किम्बल मस्क ने न्यूयॉर्क के फ्रेंच कुकिंग इंस्टीट्यूट में पाक-कला यानी खाना बनाने की शिक्षा ली है. किम्बल का मानना है कि उनके लिए खाना पकाना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का जरिया है.

किम्बल मस्क की संपत्ति कितनी है

एलन मस्क के भाई किम्बल मस्क की कुल संपत्ति 700 मिलियन डॉलर है. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी संपत्ति का मेन सोर्स उनकी किचन रेस्टोरेंट ग्रुप से होने वाली कमाई, दूसरे बिजनेस और  टेक्नोलॉजी में उनका निवेश हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी किम्बल अपने भाई एलन मस्क की 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मुकाबले बहुत पीछे हैं.

ये भी पढ़ें: रूस की बजाय इस मुस्लिम देश से कच्चा तेल मंगा रहा भारत, ये 5 देश हैं सबसे बड़े सप्लायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget