एक्सप्लोरर

रूस की बजाय इस मुस्लिम देश से कच्चा तेल मंगा रहा भारत, ये 5 देश हैं सबसे बड़े सप्लायर

Crude Oil Import: रूस से भारत में कच्चे तेल के आयात में गिरावट आई है, जबकि इसके बदले इराक से कच्चे तेल का अधिक आयात किया गया.

Crude Oil Import: रूस से भारत में कच्चे तेल के आयात में गिरावट आई है. दिसंबर के महीने में रुस से कच्चे तेल का आयात 13.2 परसेंट घटकर प्रतिदिन के हिसाब से 1.39 मिलियन बैरल रह गया है. जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 1.61 मिलियन बैरल प्रतिदिन था. लंदन बेस्ड कमोडिटी डेटा एनालिटिक्स प्रोवाइडर वोर्टेक्सा के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है. हालांकि, दिसंबर में दुनियाभर में कच्चे तेल के आयात के मामले में रूस पहले नंबर पर रहा. इसमें से 31 परसेंट कच्चे तेल का आयात अकेले भारत ने किया. 

ये पांच देश रहे कच्चे तेल के सबसे बड़े सप्लायर

इसी दौरान देश के कुल कच्चे तेल आयात महीने दर महीने लगभग 4 परसेंट बढ़कर 4.46 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है, जिसमें रूस के मुकाबले भारत ने कच्चे तेल का अधिक आयात इराक से किया.

वोर्टेक्सा में मार्केट एनालिस्ट जेवियर टैंग ने द फाइनेंशियल एक्सप्रेस को जानकारी दी, दिसंबर में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जिन देशों से कच्चे तेल का आयात किया उनमें रूस, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अंगोला शामिल रहे. इनमें से अंगोला अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए कच्चे तेल का पांचवा सबसे बड़ा सप्लायर बन गया है. जेवियर ने कहा, रूस से कच्चे तेल में गिरावट की प्रमुख वजह यह है कि भारत में रिफाइनर अफ्रीका और मिडिल ईस्ट से इसे आयात कराने लगे हैं.

इन दो देशों से भारत में सबसे ज्यादा होता है कच्चे तेल का आयात

भारत रूस और सऊदी अरब सबसे ज्यादा कच्चे तेल का आयात करता है, लेकिन दिसंबर में इन दो देशों को पछाड़ते हुए कच्चे तेल के आयात में संयुक्त अरब अमीरात और इराक की हिस्सेदारी बढ़ गई है. भारत में कच्चे तेल के आयात में इराक की हिस्सेदारी बढ़कर 23 परसेंट हो गई है, जो पहले 16 परसेंट थी.

आंकड़ों के अनुसार, इराक से आयात पिछले महीने 48.3 परसेंट बढ़कर 1.03 मिलियन बैरल प्रतिदिन हो गया है. टैंग आगे कहते हैं, हालांकि, मिडिल ईस्ट के मुकाबले भारत प्रति बैरल पर डिसकाउंट को देखते हुए कच्चे तेल के आयात के मामले में भारत रूस को प्राथमिकता देता रहेगा. 

ये भी पढ़ें:

6 जनवरी से शुरू कारोबारी हफ्ते में होंगे कई इवेंट, अमेरिका से बड़ा संकेत और तिमाही नतीजों पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget