एक्सप्लोरर

Wealth Tax: चुनाव के बीच तेज हुई डिमांड, इन लोगों को देना पड़ सकता है वेल्थ टैक्स

Wealth Tax in India: एक हालिया रिसर्च में कहा गया है कि भारत में बीते कुछ सालों में आर्थिक असमानता इस कदर बढ़ी है कि वह दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में काफी ज्यादा हो गई है...

देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर से वेल्थ टैक्स की मांग जोर पकड़ रही है. आर्थिक असमानता यानी अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई के मद्देनजर लंबे समय से अमीर लोगों पर अलग से टैक्स लगाने की मांग उठती रही है. अब एक रिसर्च में भारत में अमीर लोगों पर वेल्थ टैक्स लगाने की वकालत ने बहस फिर से तेज कर दी है.

‘भारत में अत्यधिक असमानता को दूर करने के लिए वेल्थ टैक्स पैकेज का प्रस्ताव’ शीर्षक से प्रकाशित इस रिसर्च रिपोर्ट को तैयार करने में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी ने भी योगदान दिया है. रिसर्च पेपर में अमीर लोगों के ऊपर 2 फीसदी की दर से वेल्थ टैक्स लगाने की सिफारिश की गई है. इसके साथ ही रिसर्च में 33 फीसदी इनहेरिटेंस टैक्स की भी पैरवी हुई है.

रिसर्च पेपर में इन टैक्स की वकालत

अमीर लोगों पर टैक्स लगाने की यह वकालत नेट वेल्थ 10 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की स्थिति में की गई है. रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों की नेट वेल्थ 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है, उनके ऊपर 2 फीसदी वेल्थ टैक्स और 33 फीसदी इनहेरिटेंस टैक्स लगाने की जरूरत है. इससे आर्थिक असमानता को दूर करने मे मदद मिल सकती है. साथ ही अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिल सकता है. इससे सरकार को राजस्व में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के 2.73 फीसदी के बराबर भारी-भरकम कमाई हो सकती है.

चुनाव के बीच सामने आई रिपोर्ट

अमीरों पर टैक्स लगाने की सिफारिश करने वाली यह रिसर्च रिपोर्ट ऐसे समय प्रकाशित हुई है, जब देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. पिछले डेढ़ महीने से जारी प्रक्रिया के तहत आज शनिवार को छठे चरण का मतदान हो रहा है. इसके बाद 1 जून को सातवें व अंतिम चरण की वोटिंग होगी. उसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे.

बहुत कम लोगों पर होगा असर

रिसर्च पेपर में अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर भारत में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट वेल्थ वाले लोगों पर प्रस्तावित टैक्स लगाए जाते हैं, तो उससे बहुत कम लोगों पर असर होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों प्रस्तावित टैक्स से 99.96 फीसदी व्यस्क लोग अप्रभावित रहेंगे, क्योंकि 10 करोड़ से ज्यादा की शुद्ध संपत्ति वाले लोगों का प्रतिशत बेहद कम है.

इतनी ज्यादा हुई आर्थिक असमानता

दरअसल भारत में आर्थिक असमानता को लेकर कई रपटों व अनुसंधानों में चितांए जताई जा चुकी हैं. इस रिसर्च में भी कहा गया है कि 2014-15 से 2022-23 के दौरान देश में आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ी है और दौलत अमीर लोगों के पास जमा होते चली गई है. 2022-23 तक देश के महज 1 फीसदी अमीर लोगों के पास कुल संपत्ति का 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सा पड़ा था, जबकि वे कुल कमाई में 22.6 फीसदी के हिस्सेदार बन चुके थे. यह दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, अमेरिका समेत कई देशों की तुलना में काफी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: एफटीएसई के सूचकांकों में हुए बदलाव, सबसे ज्यादा फायदे में ये 3 शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब
सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब
MTNL की 1100 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार, कर्ज घटाने का प्लान
MTNL की 1100 करोड़ की संपत्ति बेचेगी सरकार, कर्ज घटाने का प्लान
60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल
60 दिन रोज 9 घंटे सोकर लड़की ने जीते 9 लाख, Wakefit कंपनी का कमाल

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget