एक्सप्लोरर

FTSE Rejig: एफटीएसई के सूचकांकों में हुए बदलाव, सबसे ज्यादा फायदे में ये 3 नए शेयर

FTSE Indices: ये तीनों शेयर कुछ महीने पहले ही बाजार में लिस्ट हुए हैं. तीनों के आईपीओ बाजार में पिछले साल के अंतिम महीनों में लॉन्च किए गए थे...

एफटीएसई के सूचकांकों में बदलाव का इंतजार समाप्त हो गया है. खबरों के अनुसार, मई में होने वाली समीक्षा पूरी कर ली गई है और एफटीएसई के सूचकांकों में बदलाव हो गया है. इससे कुछ शेयरों को फायदा हुआ है.

इन तीन नए शेयरों को फायदा

सीएनबीसी टीवी18 ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अपडेट में शनिवार की सुबह बताया कि एफटीएसई की मई सप्लीमेंट्री इंडेक्स रीव्यू के तहत किए गए बदलाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इसमें तीन शेयरों जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, टाटा टेक्नोलॉजीज और इरेडा को खास तौर पर फायदा हुआ है. इन तीनों शेयरों को दो सूचकांकों एफटीएसई ऑल-वर्ल्ड इंडेक्स और एफटीएसई ऑल-कैप इंडेक्स में जगह मिली है.

लिस्टिंग के बाद आई ऐसी तेजी

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा, टाटा टेक और इरेडा के शेयरों ने पिछले कुछ समय के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है. इन शेयरों के भाव में 200 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है. ये तीनों शेयर कुछ महीने पहले ही शेयर बाजार पर लिस्ट हुए हैं. तीनों कंपनियों का आईपीओ पिछले साल बाजार में लॉन्च हुआ था. तीनों आईपीओ के निवेशकों को अब तक शानदार कमाई हुई है.

तीनों आईपीओ बने मल्टीबैगर

इरेडा का शेयर शुक्रवार को 185.85 रुपये पर रहा था. पिछले साल नवंबर में आए इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 30-32 रुपये था. इस तरह आईपीओ की तुलना में यह शेयर 480 फीसदी के फायदे में है. जेएसडब्ल्यू इंफ्रा का आईपीओ सितंबर 2023 में आया था. आईपीओ में प्राइस बैंड 113-119 रुपये का था. अभी इसका एक शेयर 275.25 रुपये का है. यानी इसके आईपीओ के इन्वेस्टर 131 फीसदी के फायदे में हैं. टाटा टेक का आईपीओ भी नवंबर 2023 में आया था, जिसमें प्राइस बैंड 475-500 रुपये का था. अभी इसके एक शेयर का भाव 1,083.80 रुपये है. यह आईपीओ की तुलना में 117 फीसदी के फायदे में है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: टाटा-अंबानी के साथ जुड़ा बिड़ला का नाम, समूह ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget