एक्सप्लोरर

अमीर बनना है तो छोड़नी होंगी ये 5 आदतें, वॉरेन बफे की ये सीख आपके आएगी काम ; जानिए डिटेल

अक्सर मध्यम वर्ग के लोग सोचते हैं कि आर्थिक संकट अचानक आता है, लेकिन ऐसा नहीं है. दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे के अनुसार, यह धीरे-धीरे बनने वाली स्थिति होती है. जो छोटी-छोटी गलतियों से शुरू होती है. 

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • क्रेडिट कार्ड के ऊंचे ब्याज से बचें, यह बड़ी आर्थिक समस्या बन सकती है।
  • जल्दी अमीर बनने की चाह में जल्दबाजी करना, नुकसान का कारण बन सकता है।
  • जरूरत से बड़ा घर या नई कार लेना, आर्थिक बोझ बढ़ाता है।
  • किस्मत पर दांव लगाने से बचें, यह भविष्य में बड़ा नुकसान कर सकता है।

Middle Class Money Mistakes: अक्सर मध्यम वर्ग के लोग सोचते हैं कि आर्थिक संकट अचानक आता है, लेकिन ऐसा नहीं है. दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे के अनुसार, यह धीरे-धीरे बनने वाली स्थिति होती है. जो रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियों से शुरू होती है. 

ये गलतियां शुरुआत में मामूली लगती हैं, लेकिन समय के साथ इससे बड़ा नुकसान होने की संभावनाएं बनी रहती है. जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. आइए जानते हैं, वॉरेन बफे की सलाह के विषय में...

क्रेडिट कार्ड का ब्याज बनता है बोझ

कई लोग बिना सोचे-समझे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका ऊंचा ब्याज धीरे-धीरे बड़ी परेशानी बन सकता है. वॉरेन बफे का कहना है कि 18 प्रतिशत या उससे ज्यादा ब्याज देना मतलब अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खोना है.

उनका मानना है कि सबसे पहले महंगे कर्ज को खत्म करना जरूरी है. जितनी जल्दी हो सके इस ब्याज के चक्कर से निकलना चाहिए. ऐसा करना आर्थिक स्थिति के लिए फायदेमंद होता है.  

जल्दी अमीर बनने की सोच पड़ती है भारी

आजकल कई लोग कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की चाह में जल्दबाजी कर बैठते हैं. लेकिन यही आदत आगे चलकर नुकसान का कारण बन सकती है. बफे का मानना है कि पैसे को बढ़ने के लिए समय देना जरूरी होता है. ठीक वैसे ही जैसे एक पेड़ को बड़ा होने में सालों लगते हैं.

वे बताते हैं कि अक्सर लोग पहले अपनी कमाई खर्च कर देते हैं और जो बचता है, उसे निवेश करते हैं. जबकि सही तरीका यह है कि सबसे पहले निवेश को प्राथमिकता दी जाए और बाकी पैसों को खर्च किया जाएं. 

जरूरत से बड़ा घर बन सकता है आर्थिक बोझ

अक्सर लोग अपनी जरूरत से बड़ा घर लेने के लिए भारी लोन उठा लेते हैं, जो आगे चलकर उनकी आर्थिक स्थिति पर दबाव डालता है. बफे के मुताबिक, ऐसा करने से आमदनी का बड़ा हिस्सा EMI चुकाने में चला जाता है.

जिससे बचत और निवेश के मौके कम हो जाते हैं. उनका मानना है कि घर रहने की जगह होनी चाहिए न कि दिखावे की.

किस्मत पर दांव लगाना

लोग जल्दी अमीर होने के लिए जुआ और लौटरी जैसी चीजों पर पैसे खर्च करने लगते है. हालांकि, इनमें लगने वाली छोटी- छोटी रकम भविष्य में बड़ा आर्थिक नुकसान कर सकती है. इसलिए इन चीजों से दूरी बनाने की सलाह बफे देते हैं. 

स्टेटस के लिए नई कार खरीदना

मध्यम वर्ग के लोग दिखावे के कारण नई कार लोन लेकर खरीद लेते हैं. इसके बाद बहुत लंबे समय तक ईएमआई के बोझ तले दबे रहते है. वहीं, कार धीरे-धीरे अपनी कीमत खोती जाती है.

वॉरेन बफे कई सालों तक पुरानी कार ही चलाते रहे हैं. उनका मानना है कि स्टेटस के चक्कर में नई कार लेना कोई समझदारी भरा कदम नहीं है. 

यह भी पढ़ें: दादा ने बेची झाड़ू, मां ने गहने बेचकर पाला, खुद जमीन पर सोया... संघर्ष ने इस लड़के को बनाया बड़ा बिजनेसमैन

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget