एक्सप्लोरर

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट-साई लाइफ साइंसेज की बंपर एंट्री, लिस्टिंग में बेहतरीन मुनाफा दिलाकर भरी जेब

Vishal Mega Mart IPO: शेयर बाजार में विशाल मेगा मार्ट और साई लाइफ साइंसेज के शेयरों की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है और इन दोनों कंपनियों के निवेशकों को जमकर मुनाफा मिला है.

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट के शेयर आज स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गए हैं और इस कंपनी ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है. विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई पर 104 रुपये पर हुई है जो कि 33.33 फीसदी का प्रीमियम है जबकि इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 78 रुपये प्रति शेयर पर था. इसके अलावा विशाल मेगा मार्ट के शेयर बीएसई पर 41 फीसदी प्रीमियम के साथ 110 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं. 

विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों में शानदार उछाल देखा जा रहा है और ये 11.19 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया था. इस लिहाज से इसमें 42 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. 

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ की जानकारी

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को 27.28 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था और ये इश्यू 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खुला था. इश्यू में कोई नए शेयर जारी नहीं किए गए और सभी शेयर ऑफर फॉर सेल थे.

साई लाइफ साइंसेज की 20 परसेंट पर लिस्टिंग

साई लाइफ साइंसेज के शेयरों की आज लिस्टिंग हुई है और इसमें एनएसई पर 18.4 फीसदी की बढ़त के बाद 650 रुपये पर लिस्टिंग देखने को मिली. इसके अलावा बीएसई पर साई लाइफ साइंसेज के शेयरों की लिस्टिंग 20.21 परसेंट प्रीमियम के साथ हुई है और ये 660 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है. साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ में इश्यू प्राइस 549 रुपये प्रति शेयर पर था. 

साई लाइफ साइंसेज का शेयर 700 रुपये के पार पहुंचा

बीएसई पर शेयर 20.21 फीसदी की बढ़त के साथ 660 रुपये पर लिस्ट होने के बाद 27.86 फीसदी चढ़कर 702 रुपये पर पहुंच गया था. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,493.75 करोड़ रुपये पर रहा है. 

साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ को मिला था ठीकठाक रिस्पॉन्स

साई लाइफ साइंसेज के इनीशियल पब्लिक ऑफिर (आईपीओ) को शेयर बिक्री के तीसरे और आखिरी दिन यानी बीते शुक्रवार तक 10.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. कंपनी के आईपीओ में 950 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयरों और 2092 करोड़ रुपये के 3.81 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे गए थे. इसके लिए प्राइस बैंड 522-549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Samman Yojana: किसानों को मोदी सरकार देगी सौगात, संसदीय समिति ने पीएम किसान निधि को लेकर कर दी बड़ी सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget