एक्सप्लोरर

विजय माल्या ने फिर कहा- सारा पैसा लौटाना चाहता हूं पर बैंक, ED नहीं कर रहे मदद

विजय माल्या ने लिखा है कि कई बार वो ऐसा ऑफर दे चुका है कि किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा लिया गया बैंक का सारा पैसा लौटाने के लिए तैयार है. लेकिन बैंक ना तो पैसा लेने को तैयार हैं और ना ही प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी मदद को तैयार है.

नई दिल्लीः भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर कहा है कि वो किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा लिए गए सारे कर्ज को चुकाने के लिए तैयार हैं लेकिन भारत में बैक और ईडी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं. आज विजय माल्या ने एक ट्वीट किया है और इस बारे में लिखा है.

विजय माल्या ने जो ट्वीट किया है उसमें लिखा है कि कई बार वो ऐसा ऑफर दे चुका है कि किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा लिया गया बैंक का सारा पैसा लौटाने के लिए तैयार है. लेकिन बैंक ना तो पैसा लेने को तैयार हैं और ना ही प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी मदद को तैयार है. विजय माल्या ने आगे लिखा है कि इस संकट की घड़ी में मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री उनकी बात सुनेंगी.

दरअसल विजय माल्या पर देश के बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है और विजय माल्या इसे चुकाए बिना मार्च 2016 में देश से बाहर चला गया था. विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उसपर लंदन की अदालत में केस भी चल रहा है. इसके अलावा कई भारतीय एजेंसियां उसको मनी लॉन्ड्रिंग और पैसे की धोखाधड़ी सहित कई डिफॉल्ट मामले में वॉन्टेड घोषित कर चुकी हैं.

इसके अलावा विजय माल्या ने एक और ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि भारत सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन किया है, किसी ने इसके बारे में सोचा नहीं था. हम इसका पूरा सम्मान करते हैं. हालांकि इसकी वजह से मेरी सभी कंपनियों के ऑपरेशन ठप हो गए हैं और सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग भी रुक गई है. इसके बावजूद हम अपने एंप्लाइज को घर नहीं भेज रहे हैं और उनकी सभी लागत चुका रहे हैं. सरकार को हमारी मदद करनी होगी.

हालांकि विजय माल्या पहले भी ट्विटर के माध्यम से कह चुका है कि वो भारत के बैंकों का उस पर जो बकाया है वो चुकाने के लिए तैयार है और सरकार उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें Coronavirus: मेसी करेंगे 377 करोड़ रूपये की मदद, बार्सिलोना के खिलाड़ी भी अपने वेतन में करेंगे 70 फीसदी की कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे
10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget