एक्सप्लोरर

Videocon Loan Case: सीबीआई को हाई कोर्ट की फटकार, गलत थी चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी

Chanda Kochhar Arrest: बॉम्बे हाई कोर्ट जमानत देते हुए कहा कि सीबीआई ऐसे सबूत नहीं दे पाई, जिससे साबित हो सके कोचर दंपति जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे.

Chanda Kochhar Arrest: वीडियोकॉन लोन केस (Videocon Loan Case) की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की पूर्व एमडी एवं सीईओ चंदा कोचर (Chanda Kochhar) और उनके पति दीपक कोचर (Deepak Kochhar) की जमानत याचिका मंजूर कर ली है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई (CBI) को फटकार लगाते हुए कहा कि इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी शक्तियों का दुरूपयोग किया. जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई और एनआर बोरकर की डिवीजन बेंच ने जनवरी में अन्य बेंच द्वारा दिए गए जमानत आदेश पर 6 फरवरी को मोहर लगा दी. 

सीबीआई सबूत पेश करने में विफल रही

सोमवार को उपलब्ध कराए गए आदेश के अनुसार, हाई कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ऐसे सबूत पेश करने में विफल रही, जिनसे साबित हो सके कि यह गिरफ्तारी जरूरी थी. इसलिए इस गिरफ्तारी को अवैध माना जाता है. कोर्ट ने सीबीआई की उस दलील को भी मानने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि चंदा कोचर और उनके पति जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. इसलिए उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा. कोर्ट ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी को चुप रहने का अधिकार संविधान से मिला है. इसे जांच में असहयोग नहीं माना जा सकता. कोचर दंपति को 3,250 करोड़ रुपये के वीडियोकॉन लोन केस में 23 दिसंबर, 2022 को गिरफ्तार किया था.

वीडियोकॉन समूह को दिया था 3,250 करोड़ रुपये का लोन 

इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट की एक बेंच ने चंदा कोचर और दीपक कोचर की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया था. बेंच ने कोचर दंपत्ति की गिरफ्तारी के तुरंत बाद 9 जनवरी, 2023 को दोनों को जमानत दे दी थी. सीबीआई ने कोचर के अलावा वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) को भी गिरफ्तार किया था. उन्हें भी हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश में जमानत दे दी थी. सीबीआई ने आरोप लगाया था कि आईसीआईसीआई बैंक ने बैंकिंग नियमों, आरबीआई गाइडलाइंस और बैंक की क्रेडिट पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को गलत तरीके से 3,250 करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए थे. वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक लोन मामले में कथित धोखाधड़ी मामले में कोचर दंपत्ति की गिरफ्तारी की गई थी.

ये भी पढ़ें 

Work From Office: ऑफिस आएं वरना नौकरी छोड़ दें और प्रमोशन को भूल जाएं, टेक कंपनियों ने बढ़ाई सख्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget