एक्सप्लोरर

Vibhor Steel Listing: विभोर स्टील ने की शानदार शुरुआत, पहले दिन आईपीओ के इन्वेस्टर हुए मालामाल

Vibhor Steel Tubes IPO: विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के आईपीओ को शेयर बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इसे 320 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था...

आईपीओ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद आज मंगलवार को विभोर स्टील के शेयरों ने बाजार में शुरुआत भी शानदार की. विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर 180 फीसदी से भी ज्यादा के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए.

विभोर स्टील ट्यूब्स के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई पर 421 रुपये के भाव पर हुई. यह इश्यू प्राइस की तुलना में 178.81 फीसदी ज्यादा है. वहीं एनएसई पर इस शेयर ने 425 रुपये के स्तर पर शुरुआत की, जो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 181.5 फीसदी ज्यादा है.

ग्रे मार्केट में ऐसा था माहौल

लिस्टिंग के पहले से ही विभोर स्टील को लेकर गजब माहौल बना हुआ था. पिछले सप्ताह आए आईपीओ को सभी कैटेगरी के निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था और उसे ओवरऑल 320 गुने से भी ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था. वहीं आईपीओ की क्लोजिंग के बाद विभोर स्टील का जीएमपी भी सातवें आसमान पर था. ग्रे मार्केट में यह शेयर लिस्टिंग से पहले 140 रुपये यानी 93 फीसदी के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था.

विभोर स्टील आईपीओ के डिटेल

विभोर स्टील ट्यूब्स का आईपीओ पिछले सप्ताह 13 फरवरी को लॉन्च हुआ था. सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ 15 फरवरी तक खुला रहा था. 72.17 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी का फ्रेश इश्यू था. इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 141 से 151 रुपये प्रति शेयर रखा गया था, जबकि आईपीओ के एक लॉट में 99 शेयर थे.

हर लॉट पर लगभग दोगुनी कमाई

इस तरह आईपीओ के एक लॉट की कीमत 14,949 रुपये हो जाती है. यानी इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए एक खुदरा निवेशक को कम से कम 14,949 रुपये की जरूरत पड़ी. आईपीओ के बाद 16 फरवरी को शेयर अलॉट किए गए, जिन्हें सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 19 फरवरी को क्रेडिट किया गया. आज लिस्टिंग के बाद विभोर स्टील के एक शेयर की कीमत बीएसई पर 421 रुपये है. यानी एक लॉट की कीमत अब बढ़कर 41,679 रुपये हो गई है. इस तरह विभोर स्टील ट्यूब्स के आईपीओ के सफल निवेशकों को पहले दिन ही हर लॉट पर 26,730 रुपये की कमाई हो गई है.

ये भी पढ़ें: पैसे की जरूरत पड़े तो पर्सनल लोन लें या ओवरड्राफ्ट? जानें दोनों में फर्क और आपके लिए क्या बेहतर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
SIP का कमाल! रोज 30 निवेश कर बन सकते हैं लाखों के मालिक, जानें कैसे
SIP का कमाल! रोज 30 निवेश कर बन सकते हैं लाखों के मालिक, जानें कैसे

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget