एक्सप्लोरर

PL Vs OD: पैसे की जरूरत पड़े तो पर्सनल लोन लें या ओवरड्राफ्ट? जानें दोनों में क्या बेहतर!

Which is better Overdraft or Loan?: पर्सनल लोन और ओवरड्राफ्ट को कई बार लोग एक जैसा समझ लेते हैं, लेकिन ये सच नहीं है. आइए दोनों के बारे में अच्छे से समझते हैं...

हर किसी के जीवन में आकस्मिक जरूरतें आती हैं और ऐसे में पैसों का मैनेजमेंट सबसे पहले प्रभावित होता है. इस कारण लोग लोन लेने पर मजबूर होते हैं. अभी के समय में लोगों के पास लोन के कई विकल्प मौजूद हैं, जो जरूरत समेत कई अन्य शर्तों पर निर्भर करते हैं. उपलब्ध लोन विकल्पों में पर्सनल लोन और ओरड्राफ्ट काफी लोकप्रिय हैं.

पर्सनल लोन बनाम ओवरड्राफ्ट

पर्सनल लोन और ओवरड्राफ्ट दोनों लोगों की आकस्मिक जरूरतें पूरा करने में सक्षम विकल्प हैं. कई बार लोग ऐसा समझ लेते हैं कि पर्सनल लोन और ओवरड्राफ्ट एक ही चीज हैं, लेकिन यह सच नहीं है. कर्ज के दोनों विकल्पों में कुछ समानताएं हैं तो कई असमानताएं भी हैं. दोनों की अपनी खासियतें हैं तो अपनी खामियां भी हैं. आपके लिए पर्सनल लोन बेहतर है या ओवरड्राफ्ट, यह कई बातों पर निर्भर करता है. आज हम आपको कर्ज के इन दोनों विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको उनमें फर्क करने और अपने लिए बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी.

क्या होता है लोन?

लोन एक तय रकम है, जो बैंक या फाइनेंस कंपनियां आपको तय शर्तों पर उधार देती हैं. लोन की रकम के अलावा समय/टेन्योर भी पहले से तय रहता है. रकम और समय के हिसाब से लोन की ईएमआई तय की जाती है, जो ग्राहक को हर महीने चुकाना पड़ता है. मंथली ईएमआई में मूल धन और ब्याज दोनों का हिस्सा शामिल होता है. शुरुआत में ईएमआई में ब्याज का वेटेज ज्यादा होता है. इस तरह धीरे-धीरे ईएमआई रिपेमेंट शेड्यूल के हिसाब से ब्याज समेत पूरे कर्ज का भुगतान किया जाता है.

क्या होता है पर्सनल लोन?

पर्सनल लोन के मामले में कर्जदार को एक ही बार में निश्चित रकम मिल जाती है. आप उस रकम का अपने मनमुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं. पर्सनल लोन के मामले में ब्याज की दर फिक्स होती है. यानी लोन के रिपेमेंट टेन्योर में ब्याज दर में घट-बढ़ नहीं होती है. पर्सनल लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है, यानी इसके लिए आपको कुछ गिरवी नहीं रखना होता है. बैंक या वित्तीय संस्थान क्रेडिट स्कोर, सैलरी, इनकम आदि के हिसाब से ग्राहक की कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन करते हैं और इन्हीं पैमानों से लोन की रकम व ब्याज दर तय होती है.

क्या है ओवरड्राफ्ट?

ओवरड्राफ्ट एक तरह का सिक्योर्ड लोन है. इसमें कर्जदारों को बैंकों की ओर से एक क्रेडिट लिमिट मिलती है. ओवरड्राफ्ट की क्रेडिट लिमिट ग्राहक के करेंट अकाउंट के बैलेंस या फिक्स्ड डिपॉजिट के ऊपर निर्भर करती है. आम तौर पर बैंक करेंट अकाउंट के बैलेंस या फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम के एक हिस्से के बराबर लिमिट ऑफर करते हैं. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से लिमिट के समाप्त होने तक पैसे विदड्रॉ कर सकते हैं.

पर्सनल लोन और ओवरड्राफ्ट में अंतर?

पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है, जबकि ओवरड्राफ्ट सिक्योर्ड. पर्सनल लोन की लिमिट नहीं होती है, लेकिन ओवरड्राफ्ट की तय लिमिट होती है. लंबी अवधि के लिए पैसों की जरूरत हो तो पर्सनल लोन काम की चीज है. ओवरड्राफ्ट कम समय की जरूरतों के लिए बेहतर विकल्प है. पर्सनल लोन में पैसे डिस्बर्स होते ही पूरी रकम पर ब्याज चलने लगता है. ओवरड्राफ्ट में आप जितनी रकम का इस्तेमाल करते हैं, उसी पर ब्याज लगता है. पर्सनल लोन में मासिक आधार पर ब्याज कैलकुलेट होता है, जबकि ओवरड्राफ्ट में ब्याज का कैलकुलेशन डेली बेसिस पर होता है. पर्सनल लोन का पुनर्भुगतान मंथली ईएमआई के माध्यम से होता है. ओवरड्राफ्ट में आप कभी भी अपने अकाउंट में पैसे जमा कर भुगतान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत को लगा बड़ा झटका, कम हो गई पासपोर्ट की ताकत, इतने देशों में वीजा-फ्री एंट्री!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट

वीडियोज

करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
Embed widget