एक्सप्लोरर

Market Watch: अमेरिकी बाजार में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट, भारतीय बाजारों पर आएगा असर-कमजोर शुरुआत का डर

Market Indications Today: भारतीय बाजारों के लिए आज संकेत अच्छे नहीं हैं क्योंकि कल अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई है. आज घरेलू बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ होने की आशंका है.

Market Today: अमेरिकी बाजारों में कल 2 साल में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई और इसका असर आज एशियाई बाजारों सहित भारतीय बाजार पर आने की पूरी आशंका है. अमेरिकी बाजारों में तीनों प्रमुख इंडेक्स में साल 2020 के बाद की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसकी वजह रही अमेरिका में कल आए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जिनमें अगस्त में महंगाई दर 6.3 फीसदी पर आ गई है. जुलाई में ये 5.9 फीसदी रही थी.

अमेरिकी बाजारों में रही कितनी गिरावट
अमेरिका में डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेड कल 1276 पॉइंट यानी 3.94 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 31,104.97 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 में 177 .72 अंकों यानी 4.32 फीसदी की गिरावट के साथ 3,932.69 पर कारोबार बंद हुआ और नैस्डेक कंपोजिट में 632.84 अंक यानी 5.16 फीसदी की गिरावट के साथ 11,633.57 पर ट्रेड देखा गया. 

SGX Nifty में 1.5 फीसदी की गिरावट, भारतीय और एशियाई बाजार के लिए निगेटिव संकेत
कल के अमेरिकी बाजारों के गिरने का असर आज SGX Nifty सहित सभी एशियाई बाजारों पर देखा जा रहा है और ये बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. आज सुबह SGX Nifty 258 अंक या 1.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 17807 के लेवल पर आ गया है जिससे साफ दिख रहा है कि बाजार में सेंटीमेंट खराब है और भारतीय बाजार इसके असर से गैप डाउन ओपनिंग दिखाएंगे. वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स 1.25 फीसदी, जापान का निक्केई 2.09 फीसदी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.18 फीसदी, कोरिया का कोस्पी 1.70 फीसदी और ताइवान के बाजार करीब 2 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहे हैं. 

कल कैसा बंद हुआ था भारतीय शेयर बाजार
कल भारतीय शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 451 अंकों की तेजी के साथ 60,566 अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंकों की तेजी के साथ 18,070 अंकों पर बंद हुआ था. हालांकि आज एसजीएक्स निफ्टी की गिरावट दिखा रही है कि ये लाल निशान में खुलने की तैयारी कर रहे हैं. 

अमेरिका में महंगाई दर बढ़ने से फेडरल रिजर्व के दरें बढ़ाने की आशंका गहराई
अमेरिका में CPI आधारित महंगाई दर बढ़ने से ये डर और गहरा गया है कि फेडरल रिजर्व आगे चलकर अपनी ब्याज दरों में और बढ़ोतरी करेगा जिसका असर ग्लोबल बाजारों पर देखा जाएगा. इसके अलावा इस बात की भी चिंता जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व द्वारा पॉलिसी को कड़े करने का दौर लंबे समय तक चल सकता है जिसके असर से अर्थव्यवस्था में मंदी गहरा सकती है. 

क्रिप्टोकरेंसी में भी देखी जा रही गिरावट
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भी अमेरिकी बाजारों की गिरावट का असर देखा जा रहा है और प्रमुख क्रिप्टो में कमजोरी के साथ ट्रेड चल रहा है. बिटकॉइन में 8.72 फीसदी की गिरावट के बाद 20,300 पर ट्रेड देखा जा रहा है. इथेरियम में 6.69 फीसदी की गिरावट है और ये 1581.78 पर चल रही है. टीथर में भी लाल निशान छाया हुआ है. BNB में 4.20 फीसदी और XRP में 5.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: क्रूड में फिर दिखी तेजी, क्या देश में बढ़ गए पेट्रोल डीजल के रेट? जानें

RBI Corrective Action Plan: इस बैंक पर अगले हफ्ते लग जाएगा ताला, नियम नहीं मानने पर लाइसेंस हुआ रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget