एक्सप्लोरर

UPI Transaction in August: यूपीआई इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा! एक महीने में 10.72 लाख करोड़ से ज्यादा की लेनदेन

UPI Transaction: आईएमपीएस (IMPS) का इस्तेमाल करने वाले की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस महीने आईएमपीएस के माध्यम से कुल 46.69 करोड़ रुपये की लेनदेन की गई है.

UPI Transaction in August 2022: भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के इस्तेमाल में बहुत तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साल 2016 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payment Interface) यानी यूपीआई की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से ही लगातार इसकी उपयोगिता बहुत तेजी से बढ़ी है. आजकल हर कोई पेटीएम (Paytm), फोनपे (Phonepe), गूगल पे (Google Pay), BHIM UPI के जरिए पेमेंट करना और लेना पसंद करता है. 

आजकल स्ट्रीट वेंडर्स भी यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट लेने लगे हैं. इसका असर साफ दिख रहा है. NPCI द्वारा यूपीआई पेमेंट के आंकड़ों के मुताबिक देश में यूपीआई इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. यूपीआई के जरिए देश में कुल 10.72 लाख रुपये की लेनदेन की गई है. यह आंकड़ा जुलाई के मुकाबले ज्यादा है. जुलाई में कुल 10.63 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन यूपीआई के जरिए की गई थी.

NPCI ने ट्वीट कर दी जानकारी-
अगस्त महीने में UPI ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी करते हुए एनपीसीआई ने ट्वीट करके जानकारी दी है. अपने ट्वीट में NPCI ने बताया है कि अगस्त 2022 में कुल 657 करोड़ यानी 6.57 अरब बार यूपीआई से पैसों की लेनदेन की गई है. यह आंकड़ा जुलाई के मुकाबले बड़ा है. जुलाई में 628 करोड़ यानी 6.28 अरब बार यूपीआई पेमेंट किया गया था. वहीं जून में कुल 586 करोड़ यानी 5.86 अरब बार यूपीआई ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि जुलाई में पहली बार देश में यूपीआई पेमेंट ने 6 अरब से अधिक ट्रांजेक्शन को क्रॉस किया था.

आईएमपीएस के यूज में भी बढ़ोतरी
आईएमपीएस (IMPS) का इस्तेमाल करने वाले की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.इस महीने आईएमपीएस के माध्यम से कुल 46.69 करोड़ रुपये की लेनदेन की गई है. वहीं पिछले महीने की बात करें तो कुल 4.45 करोड़ रुपये की लेनदेन आईएमपीएस के जरिए की गई है.

टोल प्लाजा के कारण बढ़ रहा UPI का यूज
अगस्त के महीने में टोल प्लाजा के फास्टैग के माध्यम से कुल 4,245 रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है. इसकी संख्या 27 करोड़ से ज्यादा की थी. वहीं जुलाई में फास्टैग के जरिए कुल 4,162 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ था. कुल ट्रांजैक्शन की संख्या 26.5 करोड़ रुपये की है. इसके साथ ही फीचर फोन के लिए UPI प्लेटफॉर्म शुरू करने के बास से भी यूपीआई पेमेंट यूज करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price Today: क्या कच्चे तेल की कीमतों में हो रही गिरावट से सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें लेटेस्ट रेट्स

Wheat Producer: भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश, हरित क्रांति है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget