एक्सप्लोरर

UPI Transactions: UPI ट्रांजैक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार तीसरे महीने हुआ 20 लाख करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

UPI Payment: भारत में यूपीआई पेमेंट लोकप्रिय हो रहा है. NPCI द्वारा जारी किए गए जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक, लगातार तीसरे महीने भी यूपीआई ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

UPI Transactions in July 2024: डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यूपीआई के जरिए पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है. ऐसे में लोगों के बीच यह लेनदेन का एक बेहद पॉपुलर माध्यम बन गया है. इसका असर जुलाई के पेमेंट आंकड़ों पर भी दिख रहा है. जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस महीने में यूपीआई के जरिए 1,444 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए हैं. इनके जरिए 20.64 लाख करोड़ की राशि एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है.

लगातार तीसरे महीने हुआ 20 लाख करोड़ से अधिक लेनदेन

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, जून में 20.07 लाख करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन हुआ था. वहीं, मई में 20.44 लाख करोड़ रुपये की राशि का ट्रांसफर यूपीआई के जरिए हुआ था. ऐसे में यह लगातार तीसरा महीना है, जब यूपीआई के जरिए लेनदेन 20 लाख करोड़ रुपये को पार चला गया है. 

सालाना आधार पर जुलाई, 2023 में यूपीआई के जरिए कुल 9,964 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 15.33 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी. ऐसे में पिछले साल के मुकाबले यूपीआई ट्रांजैक्शन संख्या में 45 फीसदी और राशि में 35 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. रोजाना के एवरेज राशि की बात करें तो यह जुलाई, 2024 में 46.60 करोड़ रुपये रही है.

जून की तुलना में बढ़ा यूपीआई ट्रांजैक्शन

जून, 2024 में यूपीआई के जरिए 1,389 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 20.07 लाख करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन किया गया था. ऐसे में पिछले महीने की तुलना में इस महीने ट्रांजैक्शन संख्या में 3.96 फीसदी और राशि में 2.84 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. गौरतलब है कि यूपीआई को रेगुलेट करने वाली संख्या नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया हर महीने की शुरुआत में देशभर में हुए यूपीआई ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी करती है.

क्या है UPI?

भारत में यूपीआई को NPCI रेगुलेट करता है. यूपीआई एक वर्चुअल पेमेंट सर्विस है, जिसके जरिए आप बिना बैंक खाते और नंबर के केवल क्यूआर कोड के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. आजकल के समय में लोग बिल पेमेंट के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग आदि में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के बजाय यूपीआई के जरिए पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price: बढ़ गए सोने के दाम, चांदी 1100 रुपये से ज्यादा हुई महंगी, आपके शहर में अब ये हैं ताजे रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा
ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget