एक्सप्लोरर

55 लाख पेंशनर्स के लिए GOOD NEWS: 7वें वेतन आयोग में मिला ये बड़ा फायदा

नई दिल्लीः देश के 55 लाख पेंशनर्स को आज केंद्र सकार ने बड़ी अच्छी खबर दी है. आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 7वें वेतन आयोग में सुधार के लिए दिए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई. 7वें पे कमीशन की दूसरी खेप जारी करने का ऐलान किया गया जिससे पेंशनर्स की पेंशन रिवाइज यानी पहले से बढ़ जाएगी. पेँशनर्स और सरकारी कर्मचारियों के साथ इन ऐलानों से साल 2016 से पहले के पेंशनर्स को भी फायदा होगा.

7वें वेतन आयोग की 29 जून 2016 को दी गई सिफारिशों को कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिलने से साल 2016 से पहले के पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई पेंशन का फायदा मिलेगा. वेतन आयोग (7वें सीपीसी) की रिपोर्ट की दूसरी खेप लागू होने के साथ ही ये फायदा मिलने लगेगा.

डिफेंस पेंशनर्स के लिए भी डिसेबिलिटी पेंशन कैबिनेट ने आज छठें वेतन आयोग को 7वें वेतन आयोग से रिप्लेस करने की सिफारिशों को भी मान लिया गया है. इसके तहत रक्षा सेवाओं यानी डिफेंस पेंशनर्स की पेंशन को स्लैब-बेस्ड पेंशन में बदला जाएगा. इस फैसले से मौजूदा और आने वाले डिफेंस पेंशनर्स को फायदा होगा. इस मद पर सरकार का करीब 130 करोड़ रुपये सालाना खर्च होगा. 7वें वेतन आयोग में सुधार की सिफारिशें लागू होने का फायदा देश के 55 लाख पेंशनर्स के साथ डिफेंस पेंशनर्स को भी मिलेगा.

कैबिनेट में हुए और भी बड़े फैसले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसी बैठक में ये भी कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर डेवलप किया जाएगा. इसके अलावा आईटीडीसी (इंडियन टूरिज्म एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के भोपाल, गुवाहाटी और भरतपुर तीनों होटलों में विनिवेश किया जाएगा. इन तीनों होटलों का रीडेवलपमेंट किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने नेशनल स्टील पॉलिसी 2017 को भी आज ही मंजूरी दे दी है. नई स्टील पॉलिसी के तहत रेलवे, सड़क परिवहन मंत्रालय, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और ऊर्जा मंत्रालय को स्टील खरीद में घरेलू स्टील खरीदना जरूरी होगा. स्टील पॉलिसी के तहत 2030-31 तक स्टील उत्पादन की क्षमता 300 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा गया है. नेशनल स्टील पॉलिसी से 10 लाख करोड़ नए निवेश और 11 लाख नए रोजगार पैदा होने की संभावना है. राज्य सरकारों से भी सरकारी प्रोजेक्ट के लिए घरेलू स्टील ही खरीदने की पहल पर अमल करने के लिए कहा जाएगा.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget