एक्सप्लोरर

Union Bank और Indian Bank को तीसरी तिमाही में हुआ बंपर फायदा, जानें कितना बढ़ा प्रॉफिट?

Union Bank Of India: इंडियन बैंक (Indian Bank) और यूनियन बैंक ने आज तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. दोनों ही बैंकों को तीसरी तिमाही में अच्छा मुनाफा हुआ है.

Union Bank Of India: इंडियन बैंक (Indian Bank) और यूनियन बैंक ने आज तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. दोनों ही बैंकों को तीसरी तिमाही में अच्छा मुनाफा हुआ है. इंडियन बैंक का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 689.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शुद्ध लाभ 49 प्रतिशत बढ़कर 1,085 करोड़ रुपये हो गया. 

इंडियन बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक ने 514.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि सितंबर तिमाही की तुलना में बैंक का लाभ 37 फीसदी कम है. उस समय बैंक का लाभ 1,089.18 करोड़ रुपये था. इसके अलावा बैंक की कुल आय 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में बढ़कर 11,481.80 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 11,167.86 करोड़ रुपये थी.

इंडियन बैंक का एनपीए 9.13 फीसदी 
बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) आलोच्य तिमाही के दौरान 9.13 फीसदी पर पहुंच गईं, जो एक साल पहले की इसी अवधि 9.04 फीसदी पर थीं. तिमाही के दौरान बैंक का प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च बढ़कर 2,493 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2,060.87 करोड़ रुपये था.

यूनियन बैंक का मुनाफा 
यूनियन बैंक ऑफ इंडियाको पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 727 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. यूनियन बैंक ने शेयर मार्केट को बताया कि 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 19,453.74 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,102.84 करोड़ रुपये थी.

यूनियन बैंक का NPA बढ़ा
बैंक का सकल एनपीए दिसंबर तिमाही के अंत में सकल अग्रिमों के मुकाबले 11.62 फीसदी था, जबकि यह आंकड़ा दिसंबर 2020 के अंत में 13.49 प्रतिशत था. हालांकि, समीक्षाधीन अवधि के अंत में बैंक का शुद्ध एनपीए सालाना आधार पर 3.27 फीसदी से बढ़कर 4.09 फीसदी हो गया. बैंक का प्रावधान एवं आपातकालीन राशि एक साल पहले के 5,210.50 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 2,549.58 करोड़ रुपये रह गई.

यह भी पढ़ें: 
अच्छी खबर! आपकी बेटी को सरकार की इस स्कीम में मिलेंगे पूरे 15 लाख रुपये, जल्दी से जानिए कैसे ले सकते हैं फायदा?

PAN Card Update:आपके पास भी है पैन कार्ड तो फटाफट कर लें ये काम, वरना देना पड़ेगा मोटा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget