Uber ने शुरू की 'उबर ईट्स' सेवा, घर-घर पहुंचाएगा खाना

मुम्बई: कैब सेवा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी उबर अब उबरईट्स के अंतर्गत मुम्बई में खाना पहुंचाने के कारोबार में उतर रही है. कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत करने के लिए उसने 200 रेस्तरां के साथ साझेदारी की है.
उबरईट्स इंडिया के प्रमुख भाविक राठौड़ ने कहा, ‘‘भारत में उबरईट्स शुरू करना हमारी वैश्विक विस्तार रणनीति की दिशा में एक बड़ा कदम है, इसके तहत मुम्बई पहला शहर है जहां हम खाना पहुंचाने के क्षेत्र में उतर रहे हैं. ’’
उन्होंने कहा कि हम अपना यह कारोबार दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता समेत अन्य बड़े शहरों में भी बढाने जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल इसके लिए हमारी कोई समय सीमा नहीं है.
उन्होंने देश में नये कारोबार शुरू करने में कंपनी की तरफ से किये गये निवेश के बारे में भी कोई कुछ नहीं बताया.
Source: IOCL






















