एक्सप्लोरर

NFO ALERT: बैंकिंग एवं फार्मा सेक्टर में उतरे दो एनएफओ, लंबी अवधि में दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

Investment Opportunity: बैंकिंग और फार्मा सेक्टर के इन एनएफओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे रिटर्न की उम्मीद लगा सकते हैं. यह दोनों एनएफओ 16 से 30 जनवरी तक खुले रहेंगे.

Investment Opportunity: व्हाइट ओक कैपिटल म्यूच्यूअल फंड ने बाजार में दो नए फंड ऑफर किए हैं. व्हाइट ओक कैपिटल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड और व्हाइट ओक कैपिटल फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड 16 जनवरी से 30 जनवरी तक खुले रहेंगे. यह दोनों ही एनएफओ ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम हैं. पहले फंड में बैंक, एनबीएफसी और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया जा सकेगा. इसे इंश्योरेंस कंपनियों, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों, कैपिटल मार्केट इंटरमीडियरीज, मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर और फिनटेक तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा. दूसरा एनएफओ फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों में निवेश के लिए लाया गया है.

तेजी से बढ़ रहे शेयर बाजार में निवेशक 

व्हाइट ओक (WhiteOak) के सीईओ आशीष पी सोमैया ने बताया कि कंपनी थीम आधारित फंड बाजार में लाई है. भारतीय इक्विटी बाजार में निवेशकों को निवेश के बेहतर मौके इन दोनों स्कीम से मिलेंगे. इन्हें हमारी टीम ने काफी रिसर्च के बाद तैयार किया है. उन्होंने बताया कि जन धन योजना, आधार और मोबाइल ने निवेशकों के लिए बाजार का रास्ता काफी आसान कर दिया है. इसकी वजह से नए निवेशक बढ़ते जा रहे हैं. 

सुधारों से बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा सेक्टर की तस्वीर बदली

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में किए गए सुधारों से बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा सेक्टर की तस्वीर बदली है. बैंकिंग सेक्टर का मुनाफा बढ़ा है. साथ ही हेल्थकेयर सेक्टर में भी बड़ा सुधार आया है. हमारा मानना है कि हेल्थकेयर सेक्टर में अभी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं. व्हाइट ओक की टीम ने इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए यह दोनों एनएफओ तैयार किए हैं. इनके जरिए निवेशकों की संपत्ति में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है. इनमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित भी है. 

लंबी अवधि के निवेश पर दे सकते हैं अच्छा फायदा 

व्हाइट ओक के सीबीओ प्रतीक पंत के अनुसार, पिछले 18 महीने में कंपनी ने निवेशकों की मांग को देखते हुए इक्विटी और हाइब्रिड प्रोडक्ट मार्केट में उतारे हैं. यह लॉन्ग टर्म वेल्थ के हिसाब से बहुत उपयोगी साबित होंगे. यह दोनों एनएफओ भी लंबी अवधि के निवेश पर अच्छा फायदा दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Online Frauds 2023: ऑनलाइन ठगों ने लूट लिए 201 करोड़ रुपये, इस राज्य के 23 हजार लोग बने शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget