एक्सप्लोरर

देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें

नागालैंड के कोहिमा में पहला 5 स्टार होटल जिसका नाम पोलो होटल कोहिमा रखा गया है. इसमें 56 कमरे, इन्फिनिटी पूल और खास रेस्टोरेंट हैं. ऑनलाइन लिस्टिंग में एक रात का कुल किराया 16,002 रुपये दिखा.

भारत अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, अनोखी संस्कृति और पारंपरिक खानपान के लिए जाना जाता है. अब नागालैंड की राजधानी कोहिमा में पर्यटकों को लग्जरी होटल का नया विकल्प मिला है. यहां खुले पोलो होटल कोहिमा को राज्य के पहला 5 स्टार होटल के रूप में पेश किया गया है. यह शुरुआत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी पैदा कर सकती है.

होटल की सबसे खास बात इसका पहाड़ियों और घाटी की ओर खुलने वाला खूबसूरत नजारा है. यहां कांच से बना लांबी क्षेत्र, इन्फिनिटी पूल और आसपास के प्राकृतिक दृश्य देखने का मौका मिलता है. कमरों की सजावट में नागा जन जातीय कला और पारंपरिक बुने हुए कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है.

होटल के मिथुन ब्लॉक की छत का डिजाइन नागा समुदाय के पारंपरिक मोरुंग से प्रेरित है. मोरुंग पारंपरिक रूप से सामुदायिक गतिविधियों और सांस्कृतिक जीवन से जुड़े स्थान रहे हैं. इस तरह होटल में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय वास्तुकला को भी जगह दी गई है.

56 कमरों वाला है पोलो होटल कोहिमा

कोहिमा में स्थित पोलो होटल कोहिमा का उद्घाटन 25 अक्टूबर 2026 को नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किया. इस होटल में कुल 56 कमरे हैं और इसके साथ पोलो होटलस ग्रुप ने नागालैंड में अपने कारोबार की शुरुआत की है. होटल को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां आने वाले मेहमानों को आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का अनुभव भी मिल सके.

एक रात ठहरने का कितना है किराया?

उपलब्ध की गई लिस्टिंग में पोलो होटल कोहिमा के एक स्टे के लिए 12,473 रुपये प्रति रात और 3,529 रुपये टैक्स व अन्य शुल्क दिखाए गए थे, यानी कुल 16,0029 रुपये है.  यह एक विशेष तारीख और ऑफर से जुड़ी कीमत है, स्थायी किराया नहीं. बुकिंग की तारीख, कमरे की श्रेणी और उपलब्ध ऑफर के अनुसार कीमत बदल सकती है.

खाने-पीने के लिए भी मिलेगा खास अनुभव

पोलो होटल कोहिमा में ट्रिंग- ट्रिंग नाम का ऑल-डे डाइनर भी है. यह रेस्टोरेंट 1990 के दशक की थीम पर आधारित है और शिलॉन्ग तथा कोलकाता के बाद इसका तीसरा आउटलेट कोहिमा में खुला है. यहां भारतीय और पश्चिमी व्यंजनों के अलावा नागालैंड के पारंपरिक स्वाद को दर्शाने वाला सात कोर्स का खास मेन्यू भी उपलब्ध है.

हॉर्नबिल फेस्टिवल घूमने वालों के लिए खास विकल्प

कोहिमा में हर साल दिसंबर में आयोजित होने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है. होटल से पर्यटक दूसरे विश्व युद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के अलावा खोनोमा गांव और जुकू घाटी जैसे स्थानों की यात्रा की योजना बना सकते हैं. दीमापुर एयरपोर्ट से कोहिमा सड़क मार्ग द्वारा लगभग डेढ़ से दो घंटे में पहुंचा जा सकता है.

नागालैंड सरकार को उम्मीद है कि बेहतर होटल सुविधाओं से राज्य में पर्यटन और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा. पोलो होटल कोहिमा का खुलना राज्य के आतिथ्य क्षेत्र के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है, हालांकि इसकी औपचारिक पांच सितारा श्रेणी की पुष्टि अलग से जांचना जरूरी है.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

होटल प्रबंधन के मुताबिक, यहां काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी स्थानीय निवासी हैं. इसके अलावा होटल के संचालन के लिए स्थानीय बुनकरों, कलाकारों, किसानों और बढ़ई से सामान खरीदने की योजना है. इससे क्षेत्र के छोटे कारोबारियों और कारीगरों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी

यह भी देखें- 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget