एक्सप्लोरर

Online Frauds 2023: ऑनलाइन ठगों ने लूट लिए 201 करोड़ रुपये, इस राज्य के 23 हजार लोग बने शिकार

Fake Investment Scheme: टेलीग्राम ग्रुप पर रिटर्न के नकली स्क्रीनशॉट दिखाकर लोगों को जाल में फंसाया जाता है. निवेशक जब पैसा वापस मांगते हैं तो जीएसटी और टैक्स के नाम पर उनकी जेब फिर से काट ली जाती है.

Fake Investment Scheme: देश में डिजिटल क्रांति होने के बाद ऑनलाइन फ्रॉड भी तेजी से बढ़े हैं. अकेले केरल में 23753 लोगों से लगभग 201 करोड़ रुपये का ऑनलाइन फर्जीवाड़ा हुआ है. केरल पुलिस के मुताबिक, साइबर विंग ने इन अपराधों को रोकने के कई कदम उठाए. हमारी कोशिशों से लगभग 20 फीसदी रकम वापस हासिल की जा सकी. साइबर विंग ने कार्रवाई करते हुए 5107 अकाउंट, 3289 मोबाइल नंबर, 239 सोशल मीडिया अकाउंट और 945 वेबसाइट को भी ब्लॉक किया. यह सभी अलग-अलग तरीकों से ऑनलाइन फ्रॉड में लिप्त थीं.  

दो घंटे के अंदर करें शिकायत तो पैसा वापस मिलने की उम्मीद ज्यादा 

केरल पुलिस के अनुसार, यदि ऑनलाइन फर्जीवाड़े का शिकार होने वाले लोग जल्दी शिकायत करें तो पैसा वापस हासिल करने में आसानी हो जाती है. उन्होंने लोगों से 1930 नंबर पर दो घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराने की अपील की. केरल पुलिस फिलहाल शिकायत मिलने में देरी की समस्या का सामना कर रही है. कभी कभार तो पुलिस को ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत 10 दिन बाद तक मिली है. 

निवेश पर बड़े रिटर्न का झांसा देकर बना रहे लोगों को निशाना 

पुलिस ने बताया कि सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा निवेश पर बड़े रिटर्न का झांसा दिखाकर किया जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस फर्जीवाड़े की सबसे ज्यादा गैंग सक्रिय हैं. ऑनलाइन ठग लोगों को टेलीग्राम ग्रुप बनाकर जोड़ते हैं. इसके बाद नकली वेबसाइट पर निवेश करने का लालच दिया जाता है. छोटे निवेश पर ये ठग अच्छा रिटर्न भी देते हैं ताकि आप बड़ा निवेश करें. एक बार भरोसा हो जाने पर लोग जैसे ही बड़ी रकम लगाते हैं तो यह ठग पैसा लेकर गायब हो जाते हैं.  

टेलीग्राम ग्रुप पर फर्जी स्क्रीनशॉट से बिछाते हैं जाल 

केरल पुलिस ने बताया कि टेलीग्राम ग्रुप (Telegram Group) पर ये ठग अपने लोगों से नकली स्क्रीनशॉट भी डलवाते हैं, जिनमें निवेश पर भारी भरकम रिटर्न भी दिखाया जाता है. लोगों को लगातार मैसेज भेजे जाते हैं कि उनका पैसा दोगुना और तिगुना हो गया है. निवेशक जब अपना रिटर्न बैंक में ट्रांसफर करना चाहता है तब उनसे जीएसटी और टैक्स के नाम पर और पैसा ठग लिया जाता है. पुलिस ने कहा कि राज्य में ऐसे मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. 

24 घंटे खुला रहता है 1930 हेल्पलाइन नंबर 

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी संस्थान को पैसा देने से पहले उसकी पूरी जांच कर लें. नजदीकी बैंक ब्रांच से संपर्क करके भी इनके बारे में पूछताछ की जा सकती है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की. साथ ही बताया कि 1930 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे खुला रहता है.

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: मैराथन रन वाला ये रेलवे शेयर करा रहा धुआंधार कमाई, बजट से पहले 150 ₹ से भी कम में खरीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget