एक्सप्लोरर

Used Cars: 01 अप्रैल से पुरानी कार खरीदना हो जाएगा मुश्किल, बढ़ जाएगा कंपनियों पर बोझ

Pre-Owned Cars: भारत में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो नई कारों के बजाय पुरानी कारें खरीदना पसंद करते हैं. इसके कई कारण हैं, लेकिन यह तथ्य है कि पुरानी कारों का बाजार बड़ा है.

Used Car Market: भारत समेत पूरी दुनिया में पुरानी कारों (Old Cars) यानी सेकेंड हैंड कारों (Second Hand Cars) का बड़ा बाजार है. खासकर कोरोना महामारी के बाद पुरानी कारों (Used Cars) की डिमांड बढ़ी है. हालांकि आने वाले दिनों भारत में पुरानी कारों के बाजार को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इंडस्ट्री के जानकारों को इस बात का डर एक हालिया आधिकारिक नोटिफिकेशन के कारण सता रहा है.

दिसंबर में आया ये नोटिफिकेशन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways / MoRTH) ने पिछले साल 22 दिसंबर को एक नोटिफिकेशन जीएसआर 901(ई) (G.S.R 901E) को जारी किया था. मंत्रालय का कहना था कि इस बदलाव से डीलरों के मार्फत रजिस्टर्ड कारों की खरीद व बिक्री में पारदर्शिता आएगी तथा बिजनेस करना आसान होगा. नोटिफिकेशन लाने का उद्देश्य किसी वाहन को एक से ज्यादा बार ट्रांसफर करने में आने वाली दिक्कतों को दूर करना था.

ये था नोटिफिकेशन का उद्देश्य

इसके अलावा थर्ड-पार्टी को होने वाले नुकसान की देनदारियों को तय करना और डिफॉल्टर तय करने में आने वाली दिक्कतों को दूर करना भी इसका उद्देश्य था. नोटिफिकेशन में प्रस्तावित बदलाव 01 अप्रैल 2023 से प्रभावी होने जा रहे हैं. हालांकि इंडस्ट्री का कहना है कि नए बदलावों से प्री-ओन्ड व्हीकल्स यानी पुरानी कारों का कारोबार करने वाली कंपनियों के ऊपर नियमों के अनुपालन का बोझ बढ़ेगा. भारत में कार देखो (Car Dekho) और कार्स24 (Cars24) जैसी कंपनियां पुराने वाहनों की खरीद व बिक्री में संलिप्त हैं. इंडस्ट्री का ये भी कहना है कि जारी किए गए नोटिफिकेशन को लेकर व्याख्या करने के संबंध में भी दिक्कतें हैं.

इतना बड़ा है पुरानी कारों का बाजार

आंकड़ों की बातें करें तो भारत में कार देखो और कार्स24 जैसी बड़ी कंपनियों के अलावा भी पुरानी कारों का बड़ा बाजार है. देश भर में करीब 30 हजार डीलर पुरानी कारों की खरीद व बिक्री के कारोबार में लगे हुए हैं. विभिन्न अध्ययनों व अनुमानों के हिसाब से भारत में पुरानी कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह साल 2026 तक 50 बिलियन डॉलर का हो सकता है.

ये है सबसे बड़ी दिक्कत

प्री-ओन्ड कार इंडस्ट्री के हिसाब से प्रस्तावित बदलावों की एक बड़ी खामी यह है कि इसमें एक डीलर के द्वारा दूसरे डीलर को पुरानी कार बेचे जाने के बारे में स्थितियां स्पष्ट नहीं की गई हैं. इसके चलते पुरानी कार को जो डीलर सबसे पहले खरीदेगा, वही डीम्ड ऑनर बना रहेगा, भले ही कार को किसी अन्य डीलर को बेचा जा चुका हो. इसका मतलब हुआ कि पुरानी कारों के उन लेन-देन पर असर होने वाला है, जो बिजनेस टु बिजनेस होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget