एक्सप्लोरर

Trade Deficit: जुलाई में व्यापार घाटा तीन गुना बढ़कर 31 अरब डॉलर हुआ, जून के मुकाबले एक्सपोर्ट 12 फीसदी घटा

Trade Deficit: एक्सपोर्ट की तुलना में अधिक इंपोर्ट के कारण इस साल जुलाई में व्यापार घाटा तीन गुना होकर 31.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. यह पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 10.63 अरब डॉलर था.

Trade Deficit: देश का एक्सपोर्ट जुलाई में 0.76 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ घटकर 35.24 अरब डॉलर रहा. पिछले 17 महीनों के दौरान पहली बार एक्सपोर्ट में गिरावट आई है. वहीं कच्चे तेल के इंपोर्ट में बढ़ोतरी के कारण इस दौरान व्यापार घाटा तीन गुना होकर 31.02 अरब डॉलर हो गया.

जुलाई में घटा एक्सपोर्ट
जुलाई 2022 में एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 0.76 फीसदी घटकर 35.24 अरब डॉलर रह गया. जुलाई 2021 में देश का वस्तु एक्सपोर्ट 35.51 अरब डॉलर था. इससे पहले फरवरी 2021 के दौरान एक्सपोर्ट में 0.4 फीसदी की गिरावट आई थी.

वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा
वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 में देश का इंपोर्ट 43.59 फीसदी बढ़कर 66.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया. एक साल पहले के इसी महीने में यह 46.15 अरब डॉलर था. हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 19.35 फीसदी बढ़कर 156.41 अरब डॉलर हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 131.06 अरब डॉलर था.

अप्रैल-जून तिमाही में इंपोर्ट भी बढ़ा
इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में इंपोर्ट भी सालाना आधार पर 48.12 फीसदी की वृद्धि के साथ 256.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस साल जुलाई के दौरान कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का इंपोर्ट 70.4 फीसदी बढ़कर 21.13 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई 2021 में 12.4 अरब डॉलर था. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले माह सोने का इंपोर्ट लगभग आधा घटकर 2.37 अरब डॉलर रह गया. एक साल पहले के इसी महीने में यह 4.2 अरब डॉलर था.

व्यापार घाटा तीन गुना होकर 31.02 अरब डॉलर पर पहुंचा
एक्सपोर्ट की तुलना में अधिक इंपोर्ट के कारण इस साल जुलाई में व्यापार घाटा तीन गुना होकर 31.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. यह पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 10.63 अरब डॉलर था. वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी व्यापार घाटा बढ़कर 100.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

वाणिज्य सचिव ने क्या कहा
वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने व्यापार आंकड़ों का ब्योरा देते हुए कहा कि वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में 156.41 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ है. इससे पता चलता है कि हम चालू वित्त वर्ष में 470 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट का आंकड़ा आसानी से हासिल करने की राह पर हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की तेजी पर शुरुआत, निफ्टी 17300 के ऊपर खुला, सेंसेक्स 58,174 पर ओपन

Windfall Tax New Rates: सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की, घरेलू कच्चे तेल पर शुल्क बढ़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget