एक्सप्लोरर

Windfall Tax New Rates: सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की, घरेलू कच्चे तेल पर शुल्क बढ़ाया

Fuel Tax Revised: बीती रात सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में क्रूड, डीजल और ATF पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स के नए रेट बता दिए गए हैं. ये नया आदेश आज यानी बुधवार 3 अगस्त से लागू हो गया है. 

Fuel Tax Revised: केंद्र सरकार ने बीती रात अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में नरमी को देखते हुए डीजल और एटीएफ (जेट ईंधन) पर अप्रत्याशित लाभ कर या विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है. हालांकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) पर शुल्क बढ़ा दिया है. बीती रात सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में क्रूड, डीजल और ATF पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स के नए रेट बता दिए गए हैं. ये नया आदेश आज यानी बुधवार 3 अगस्त से लागू हो गया है. 

जानें डीजल, एटीएफ और पेट्रोल पर कितना टैक्स
एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीजल के एक्सपोर्ट पर टैक्स 11 रुपये से घटाकर पांच रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, वहीं एटीएफ या जेट फ्यूल पर जहां 4 रुपये प्रति लीटर का टैक्स लग रहा था अब इसे खत्म करने का फैसला लिया गया है. इसी तरह, पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर जीरो टैक्स जारी रहेगा.

कच्चे तेल पर बढ़ा टैक्स
नोटिफिकेशन के मुताबिक घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर टैक्स 17,000 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 17,750 रुपये प्रति टन कर दिया गया है. कल किए गए फैसले से रिफाइनरी कंपनियों को जहां राहत मिली है वहीं झटका भी लगा है. इस तरह ये फैसला इनके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है. यह कदम ओएनजीसी और वेदांत लिमिटेड जैसे ऑयल प्रोड्यूसर्स पर असर डाल सकता है.

पहली बार एक जुलाई को लगा था ये टैक्स
भारत ने पहली बार एक जुलाई को अप्रत्याशित कर लाभ लगाया था. इसी के साथ वह उन देशों में शामिल हो गया था, जो ऊर्जा कंपनियों के मुनाफे पर टैक्स लगाते हैं. हालांकि, तब से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट आने लगी है, जिससे तेल उत्पादकों और रिफाइनरी, दोनों के मुनाफे में कमी दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें

इस शहर में CNG-PNG के दाम में बड़ा इजाफा, CNG 6 रुपये तो PNG 4 रुपये हुई महंगी, जानें नए रेट्स

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, दिल्ली, मुंबई, पटना सहित अपने शहर के लेटेस्ट रेट जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget