एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की तेजी पर शुरुआत, निफ्टी 17300 के ऊपर खुला, सेंसेक्स 58,174 पर ओपन

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में खुलने में कामयाब रहा है और सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की तेजी पर खुला है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और स्टॉक मार्केट में उत्साह देखा जा रहा है. सेंसेक्स आज 100 अंकों से ज्यादा की तेजी पर खुलने में कामयाब रहा है और निफ्टी में 17300 के ऊपर कारोबार खुला है. 

कैसे खुला बाजार
एनएसई का निफ्टी आज 37.45 अंक की तेजी के साथ 17,349.25 पर खुला है और कल ये 17,311.80 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 107.11 अंक की तेजी के साथ 58,174.11 पर खुलने में कामयाब रहा है. कल के कारोबार में ये 58,067 के लेवल पर बंद हुआ था. 

निफ्टी का क्या है हाल
निफ्टी में आज 9 बजकर 33 मिनट पर 17329 के लेवल पर कारोबार हो रहा था और इसके 50 में से 22 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. वहीं 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा बैंक निफ्टी की बात करें तो 123 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 37900 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

सेक्टोरियल इंडेक्स
आज आईटी, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर इंडेक्स में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार देखा जा रहा है और लाल निशान वाले सेक्टर्स को देखें तो 0.80 फीसदी की गिरावट ऑटो शेयरों में देखी जा रही है. एफएमसीजी शेयरों में 0.45 फीसदी और ऑयल एंड गैस शेयर भी 0.3 फीसदी के करीब कारोबार कर रहे हैं.

आज के चढ़ने वाले शेयर्स
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो सिप्ला 2.08 फीसदी, इंफोसिस 0.69 फीसदी और डीवीज लैब्स 0.66 फीसदी की उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स 0.60 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.58 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, श्री सीमेंट्स, टेक महिंद्रा भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. 

आज के गिरने वाले शेयरों का हाल
निफ्टी के आज के गिरने वाले शेयरों को देखें तो इसमें कोल इंडिया 2.16 फीसदी, एमएंडएम 1.39 फीसदी और टाटा मोटर्स 1.39 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक 1.38 फीसदी और आईटीसी 1.11 फीसदी की गिरावट पर बने हुए हैं. अन्य शेयरों को देखें तो एनटीपीसी, ओएनजीसी, हिंडाल्को और नेस्ले के साथ कई शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Windfall Tax New Rates: सरकार ने फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की, घरेलू कच्चे तेल पर शुल्क बढ़ाया

इस शहर में CNG-PNG के दाम में बड़ा इजाफा, CNG 6 रुपये तो PNG 4 रुपये हुई महंगी, जानें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
अब बिना पैसे करें खरीदारी, फ्लिपकार्ट लाया पे लेटर, क्या है इसका प्रोसेस?
अब बिना पैसे करें खरीदारी, फ्लिपकार्ट लाया पे लेटर, क्या है इसका प्रोसेस?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget